• img-fluid

    दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बन सकते हैं एलन मस्क, अंबानी-अडानी की संपत्ति भी बढ़ रही

  • September 10, 2024

    नई दिल्ली। अरबपति एलन मस्क (Billionaire Elon Musk) वर्ष 2027 तक दुनिया के पहले खरबपति (World’s first trillionaire) बन सकते हैं। इसका मतलब है कि उनकी संपत्ति 1,000 अरब डॉलर से अधिक (Assets exceed 1,000 billion dollars) हो जाएगी। इस समय एलन मस्क का नेटवर्थ 241 अरब डॉलर है। इस साल अबतक उनकी संपत्ति में 11.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का नेटवर्थ आज की डेट में 111 अरब डॉलर है। दुनिया के 11वें नंबर के अमीर अंबानी की दौलत इस साल 14.2 अरब डॉलर बढ़ी है। जबकि, अडानी की दौलत 15.3 अरब डॉलर बढ़कर 99.5 अरब डॉलर हो गई है। अडानी 13वें स्थान पर हैं।


    2028 में अडानी तो 2033 में अंबानी बन सकते हैं खरबपति
    इन्फॉर्मा कनेक्ट अकादमी की रिपोर्ट के मुताबिक, उद्योगपति गौतम अडानी वर्ष 2028 में यह दर्जा हासिल कर सकते हैं, जबकि मुकेश अंबानी वर्ष 2033 में इस मुकाम तक पहुंच सकते हैं। रिपोर्ट कहती है कि 237 अरब अमेरिकी डॉलर की कुल संपत्ति के साथ मस्क को दुनिया का पहला खरबपति बनने के लिए तीन वर्षों में 110 प्रतिशत की औसत वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ने की जरूरत है।

    ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक इस साल सबसे अधिक कमाई करने वाले अरबपतियों में पहले नंबर पर मार्क जुकरबर्ग हैं। इन्होंने साल 2024 में अबतक 51.4 अरब डॉलर अपनी संपत्ति में जोड़े हैं। इनकी कुल संपत्ति अब 179 अरब डॉलर है। इनके बाद एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग हैं। इनकी संपत्ति इस साल 49.6 अरब डॉलर बढ़ी है।

    हुआंग के पास 93.6 अरब डॉलर की संपत्ति है। लैरी एलिसन का नेटवर्थ इस साल 30.9 अरब डॉलर बढ़ा है। अब उनके पास 154 अरब डॉलर की संपत्ति है। दुनिया के 14वें नंबर के अमीर जिम वाल्टन की अभी कुल संपत्ति 99.1 अरब डॉलर है, लेकिन कमाई में इस साल वह चौथे नंबर पर हैं। वाल्टन की संपत्ति इस साल 26.5 अरब डॉलर बढ़ चुकी है।

    इस साल के टॉप लूजर
    इस साल दुनिया में सबसे अधिक दौलत गंवाने वालों में बर्नार्ड अर्नाल्ट पहले नंबर पर हैं। इस साल 26.7 अरब डॉलर गंवाकर वह ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में टॉप लूजर हैं। इसके बाद चीनी अरबपति झोंग शानशान हैं। इनकी कुल संपत्ति में इस साल 22.9 अरब डॉलर की सेंध लगी है। कभी अडानी-अंबानी को पछाड़ एशिया के सबसे अमीर शख्स बने झोंग अब अमीरों की लिस्ट में लुढ़क कर 28वें स्थान पर हैं। इनकी कुल संपत्ति अडानी की संपत्ति की आधी से भी कम है।

    Share:

    PMAY-U: शहरी गरीब और मिडिल क्लास परिवारों के घर का सपना साकार करेगी मोदी सरकार

    Tue Sep 10 , 2024
    नई दिल्ली। अपने घर का सपना हर किसी का होता है लेकिन बहुत ऐसे लोग भी होते हैं जो इसे साकार नहीं कर पाते। हालांकि, ऐसे लोगों के सपने को साकार करने में नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi government) मदद कर सकती है। मोदी सरकार (Modi government) प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) (Pradhan Mantri Awas Yojana-Urban […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved