• img-fluid

    मिया खलीफा के लिए बुजुर्ग ने किया करवा चौथ, ऐसे तोड़ा व्रत

  • October 23, 2024

    मुंबई। बीते रविवार को भारत और भारत से बाहर जहां भारतीय लोग रहते हैं, वहां करवा चौथ (Karva Chauth) का त्यौहार मनाया गया। सुहागिन महिलाओं (Married Women) के लिए यह दिन काफी खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पतियों की लंबी और स्वस्थ जिंदगी के लिए व्रत रखती हैं। शाम को चंद्रमा को देखने के बाद व्रत तोड़ती हैं। आजकल एक ट्रेंड यह भी चला है कि अविवाहित लड़कियां भी अपने साथी या मंगेतर के लिए व्रत रखती हैं। इस सबके बीच सोशल मीडिया में एक बुजर्ग व्यक्ति का वीडिया वायरल है, जिसमें वह पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा (Mia Khalifa) के लिए व्रत रख रहा है।



    सोशल मीडिया में शेयर किए गए इस वीडियो ने कई तरह की प्रतिक्रियाए मिल रही हैं। क्लिप में वह व्यक्ति छत पर एक चलनी और मिट्टी के दीये के साथ पारंपरिक थाली पकड़े हुए दिखाई दे रहा है। मियां खलीफा की एक तस्वीर उसके ठीक बगल में दीवार पर लगी हुई थी। वह चलनी से चांद को देखता है। इसके बाद मिया खलीफा की तस्वीर को प्रतीक्तम रूप से पानी पिलाता है।

    पारंपरिक परिधान पहने एक बुजुर्ग व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है। वह मिया खलीफा की तस्वीर के सामने करवा चौथ की रस्म निभा रहा है। उसे चलनी के माध्यम से देखने के बाद वह जल चढ़ाता है और आरती भी करता है।

    एक यूजर ने लिखा, “मिया खलीफा को बहुत लंबी उम्र मिले।” एक ने इसे डरावना बताया। उन्होंने लिखा, “यह डरावना है: बुजुर्ग व्यक्ति मिया खलीफा के लिए करवा चौथ पूजा करता है। दुनिया में क्या चल रहा है।”

    Share:

    टेस्ट सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे हार्दिक पांड्या, इन दो ऑलराउंडर्स को मिल सकता है मौका

    Wed Oct 23 , 2024
    नई दिल्ली। टीम इंडिया (Team India) के प्रमुख ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (leading All-rounder Hardik Pandya) भले ही कुछ समय पहले रेड बॉल से प्रैक्टिस करते नजर आए हों, लेकिन वे प्रथम श्रेणी क्रिकेट नहीं खेले (Not play first class cricket) हैं तो टेस्ट सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved