• img-fluid

    आठ महीने की प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने डिलीवरी से पहले बदला लुक

  • August 10, 2024

    मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जल्द ही मां बनने जा रही हैं और उनके फैंस इस खास पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले कुछ वक्त में दीपिका पादुकोण को कई बार प्रेग्नेंसी वाले ग्लो के साथ स्पॉट किया गया। अब जब डिलीवरी में गिनती के दिन बचे हैं जब एक्ट्रेस ने अपने लुक पर काम करते हुए एक नया हेयर कट लिया है। दीपू के इस नए लुक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आ गई हैं और फॉलोअर्स इससे काफी इंप्रेस नजर आए। जहां ज्यादातर लोगों को दीपिका का यह नया लुक पसंद आया तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि क्या उन पर रणवीर का असर आ गया है।



    दिल जीत लेगा दीपिका पादुकोण का नया हेयर कट
    शुक्रवार को दीपिका पादुकोण के हेयर स्टाइलिस्ट ने सोशल मीडिया पर रील पोस्ट की जिसमें दीपिका पादुकोण नए लुक में नजर आ रही हैं। वीडियो में दीपिका को गोल्टन हाइलाइट्स के साथ उनका यह नया लुक फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है। दीपिका पादुकोण इस रील में यलो और व्हाइट स्ट्राइप वाली शर्ट पहने दिख रही हैं। दीपिका पादुकोण के इस लुक पर हर कोई फिदा नजर आया। एक फॉलोअर ने कमेंट बॉक्स में लिखा- कभी ना भूल पाने वाला लुक और कभी ना भुला सकी जाने वाली तुम।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

    कमेंट बॉक्स में दीवाने होते दिखे फॉलोअर्स
    पिछली बार फिल्म कल्कि2898 एडी में नजर आईं दीपिका पादुकोण इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को जी रही हैं। एक फैन ने कमेंट सेक्शन में उनका यह नया लुक देखकर लिखा- अगर मैं रणवीर सिंह होता तो उसके साथ रहने के लिए काम छोड़ देता। वह कितनी ज्यादा खूबसूरत और चार्मिंग है। यह वीडियो शेयर करने के लिए शुक्रिया। दूसरे फॉलोअर ने लिखा- उफ्फ्फ… वो बहुत खूबसूरत है। उसका यह नया हेयर कट उसकी सुंदरता में चार चांद लगा रहा है। एक शख्स ने लिखा- मुझे इस नए हेयर कट से प्यार हो गया है।

    फरवरी में किया था प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट
    मालूम हो कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने फरवरी 2024 में अनाउंस किया था कि वो इसी साल सितंबर में अपना पहला बच्चा एक्सपेक्ट कर रहे हैं। इस अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर कपल को ढेरों शुभकामनाएं मिलीं। फैंस तो जैसे दीवाने ही हो गए। करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और कृति सैनन ने भी दीपिका-रणवीर के लिए इंटरनेट पर जमकर प्यार बरसाया। वर्क फ्रंट की बात करें तो फैंस को दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी।

    दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म
    रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की इस फिल्म को पहले से कहीं बड़ा बनाने की कोशिश की गई है। क्योंकि इस बार अजय देवगन स्टारर इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ भी अपना दम दिखाते नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण को रोहित लेडी सिंघम के तौर पर लाने जा रहे हैं। जबरदस्त एक्शन से लबरेज इस फिल्म का फैंस काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे और इसे सिनेमाघरों में इसी साल दीवाली के आसपास रिलीज किया जा सकता है।

    Share:

    अभिषेक बच्चन के डीपफेक वीडियो से मची खलबली, जानें क्या है मामला

    Sat Aug 10 , 2024
    कई घटनाओं और सोशल मीडिया (Social media) अटेंशन के कारण हाल ही में बच्चन परिवार (The Bachchan Family) के भीतर तनाव की अटकलें बढ़ गई हैं। चर्चा है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन (Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan) की शादी में मुश्किलें आ रही हैं। अफवाहों ने तब जोर पकड़ लिया जब ऐश्वर्या बच्चन […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved