बड़ी खबर व्‍यापार

आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों में 2.5 फीसदी की रही गिरावट

– बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में लगातार 8वें महीने गिरावट

नई दिल्‍ली। अर्थव्‍यवस्‍था के र्मोचे पर सरकार को दोहरा झटका लगा है। आठ प्रमुख उद्योगों (कोर सेक्टर्स) में अक्टूबर में लगातार 8वें महीने गिरावट दर्ज की गई है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार कोर सेक्टर्स का उत्पादन पिछले महीने यानी अक्टूबर 2020 में 2.5 फीसदी की गिरावट आई है। इस गिरावट में कच्‍चा तेल, नेचुरल गैस, रिफाइनरी प्रॉडक्ट्स और स्टील उद्योग ने गिरावट में प्रमुख भूमिका निभाई है।

गौरतलब है कि अक्टूबर 2019 में 8 प्रमुख उद्योगों के उत्पादन में 5.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि, सितम्‍बर महीने में सात महीने की सबसे कम 0.1 फीसदी की गिरावट दर्ज होने के बाद अक्टूबर महीने में में गिरावट का स्तर फिर से बढ़ गया है। आठ प्रमुख उद्योगों में कोयला, क्रूड ऑयल, नेचुरल गैस, रिफाइनरी प्रॉडक्ट्स, फर्टिलाइजर्स, स्टील, सीमेंट और बिजली शामिल हैं।

उल्‍लेखनीय है कि सकल घरेलू उत्‍पाद (जीडीपी) के आंकड़ा आने से ठीक कुछ ही देर पहले आठ कोर इंडस्ट्रीज का अक्टूबर महीने का आंकड़ा वाणिज्‍य और उद्योग मंत्रालय ने जारी किया है। आंकड़ों के अनुसार 8 कोर इंडस्ट्रीज का आंकड़ा 124.2 पर अक्टूबर में रहा है। ये अक्टूबर 2019 की तुलना में 2.5 फीसदी कम है। अप्रैल से अक्टूबर 2021 की ग्रोथ की यदि हम बात करें तो इसमें 13 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

किसानों के अधिकारों को कुचलने के लिए आतंक का सहारा ले रही भाजपा सरकार : अखिलेश

Sat Nov 28 , 2020
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों के अधिकारों को कुचलने के लिए भाजपा सरकारी आतंक का सहारा ले रही है। लोग मर रहे हैं, सरकार चैन की बंसी बजा रही है। इसके नतीजे अच्छे नहीं होंगे। भाजपा सरकार की कृषि विरोधी नीतियों के चलते देश का कृषक समुदाय आन्दोलित और […]