img-fluid

जिला बार चुनाव में वोटिंग पर गर्मी का असर

  • April 15, 2025

    • सुबह से पहुंचने लगे वोटर्स, रात तक परिणाम

    इंदौर। इंदौर अभिभाषक संघ की नई कार्यकारिणी के लिए जिला कोर्ट परिसर में आज हो रहे मतदान पर गर्मी का असर दिखाई पड़ रहा है। सुबह से ही हालांकि वोटर्स मतदान के लिए पहुंचने लगे हैं। पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के बीच 11 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम साढ़े चार बजे तक चलेगा। वोटिंग के लिए पुरुषों के छह और महिलाओं के लिए एक कुल सात बूथ बनाए गए हैं। मतदान के तत्काल बाद मतगणना शुरू हो जाएगी और रात तक रिजल्ट आ जाएंगे। इस बार वोटिंग जिला कोर्ट की बिल्डिंग के बजाय पहली मर्तबा कोर्ट परिसर में तंबू लगाकर हो रही है।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी विवेक बापना के साथ करीब 250 की टीम निर्वाचन कार्य में जुटी है। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। गर्मी से बचाव के लिए कूलर की व्यवस्था भी की गई है। प्रत्याशी और उनके समर्थक वोटों की गुहार कर रहे हैं। इस बार के चुनाव परिणाम में 250 से ज्यादा नए युवा वोटर्स की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव और कोषाध्यक्ष के पद पर चार-चार एवं कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों पर 16 उम्मीदवारी मैदान में हैं।


    ये हैं उम्मीदवार
    अध्यक्ष पद पर लखनलाल यादव, राकेश पाल, गोपाल कचोलिया व विजय दुबे।
    उपाध्यक्ष पद पर श्रीरामसिंह भदौरिया, अनूपकुमार बाथम, जितेंद्र निम व राजीव पंवार।
    सचिव पद पर कपिल बिरथरे, अमित पाठक, विशाल रामटेके व संदीप शर्मा।
    सहसचिव पद हेतु जयदीपसिंह गौड़, विजय व्यास, अतुल त्रिवेदी और श्रवणकुमार मिश्रा।
    कोषाध्यक्ष पद पर मुकेशसिंह तोमर, पुरुषोत्तम सोमानी, शिवशंकर वर्मा एवं सुधीर नायक।
    कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों पर दीपाली बेरी, जितेंद्र यादव, नेहा रुहेला, पुष्पांजलि सोनी, शैलेंद्र बौरासी, नितिन पाराशर, महेश सोनगरा, संजयकुमार शर्मा, रेखा कुशवाह, सुरेंद्र मालवीय, राजेशकुमार अहिरवार, प्रीति तिवारी, उमंग मीठा, दुर्गेश मेहर, नेहा रावत जैन और पीतांबर सोलंकी।

    Share:

    इन्दौर में 2 दिनों में 3 डिग्री उछला दिन का पारा

    Tue Apr 15 , 2025
    जारी रहेगा तापमान का बढऩा… सताएगी गर्मी इंदौर। शहर के तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी का दौर शुरू हो चुका है। पिछले दो दिनों में दिन के तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं आगे भी यह बढ़त लगातार जारी रहेगी और गर्मी का असर लगातार बढ़ता जाएगा, जिससे शहर को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved