• img-fluid

    भोपाल में डंपर ने तीन को कुचला, दो की मौत

  • September 23, 2020

     

    • देर रात की घटना, आरोपी डंपर चालक फरार

    भोपाल। राजधानी के कोलार इलाके में बीती देर रात अंधाधुंध रफ्तार में दौड़ रहे डंपर ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर पति-पत्नी और एक अन्य महिला सवार थी। पति और दूसरी महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रुप से घायल हुई है। हादसा इतना भयावह था कि महिला और पुरुष की लाशें डंपर में फंसकर रह गई। तीनों बाइक पर सवार होकर अपनी ड्यूटी पर जेके अस्पताल जा रहे थे। पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद जांच शुरू कर दी है। कोलार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोविंद पुत्र रामचरण (40) बैरागढ़ चीचली में रहता था। वह कोलार स्थित जेके अस्पताल में सफाईकर्मी का काम करता था। उसकी पत्नी पिंकी भी इसी अस्पताल में काम करती है। कल रात करीब साढ़े ग्यारह बजे ड्यूटी के लिए निकल रहे थे। इसी दौरान बोरदा गांव में रहने वाली लक्ष्मी पति शिवचरण (40) भी वहां पर पहुंच गई। लक्ष्मी भी जेके अस्पताल में काम करती थी। तीनों एक ही बाइक पर बैठकर अस्पताल की ओर निकल पड़े। रात करीब पौने बारह बजे वे डी-मार्ट के सामने से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज र तार डंपर क्रमांक एमपी 09 एचजी 6948 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें गोविंद एवं लक्ष्मी की मौत हो गई। जबकि गोविंद की पत्नी पिंकी अहिरवार इस हादसे में घायल हुई। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है डंपर में रेत भरी हुई है।

    Share:

    संबल योजना का लाभ हर गरीब को मिलेगा: शिवराज

    Wed Sep 23 , 2020
    भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संबल योजना से गरीबों की स्थिति में बदलाव आया है। इस योजना का लाभ प्रदेश के सभी गरीब पंजीकृत परिवारों को मिलेगा। उन्होंने राजधानी में आयोजित कार्यक्रम के जरिए संबल योजना में 3700 हितग्राहियों को 80 करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि दी। मुख्यमंत्री ने पांच जिलों के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved