• img-fluid

    दो वर्ष देरी होने के कारण बनने वाले स्पोर्ट्स काम्पलेक्स की लागत 11 करोड़ बढ़ गई

  • June 08, 2022

    • स्मार्ट सिटी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कम क्लब हाउस में होंगी खेल की सारी गतिविधियाँ

    उज्जैन। स्मार्ट सीटी द्वारा आगर रोड पर नगर निगम के पीछे बनाए जा रहे स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का निर्माण समय सीमा में पूरा नहीं हो पाया। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन की वजह से इसका निर्माण पूरा होने में दो साल की देरी हो गई है। अब दावा किया जा रहा है कि अक्टूबर 2022 में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनकर तैयार हो जाएगा। स्मार्ट सिटी के स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के अंतर्गत पहले फेज में 11.98 करोड़ की लागत से इंटरनेशनल स्तर के स्विमिंग पुल का निर्माण किया गया। इसके सैकेंड फेज में स्विमिंग पूल के पीछे डाइविंग पुल और अन्य खेल गतिविधियों के लिए स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बनाया जा रहा है। इसमें इनडोर आउटडोर खेल गतिविधियां हो सकेंगी। पहले फेज में स्वीमिंग पूल तैयार होने के बाद सैकंड फेज के निर्माण में शुरू से लापरवाही और देरी हो रही है। इसके निर्माण की शुरुआती लागत 17 करोड़ रुपए थी। बीते वर्ष पहले लॉकडाउन के बाद निर्माण की लागत 22 करोड़ रुपए हो गई और अब अनुमानित लागत 28 करोड़ रुपए में स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बनकर तैयार होगा। अब दावा किया जा रहा है कि अक्टूबर 2022 तक स्पोर्ट्स काम्ेप्लेक्स बनकर तैयार हो जाएगा।


    पहले छत को दोबारा बनाया था अब डाइविंग प्लेटफार्म फिर से बनाएँगे
    पूर्व में भी इनडोर स्टेडियम की छत को निर्माण के बाद तोड़कर बनाया। पहले छत का निर्माण प्लास्टर ऑफ पेरिस से किया गया था। इसकी गुणवत्ता पर प्रश्न उठे तो फिर इसे तोड़कर पोलिविनाइल क्लोराइड (पीवीसी) से किया गया। अब डाइविंग पूल का डाइविंग प्लेटफार्म तोड़कर दोबारा बनाया जाएगा क्योंकि ये बनने से पहले ही कमजोर मटेरियल के कारण नीचे की तरफ झुक गया है।

    • स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में अत्याधुनिक सुविधा और खेल : डाइविंग पूल, लॉन टेनिस, बॉक्स क्रिकेट, स्कैटिंग रिंग, बैडमिंटन कोर्ट, किड्स स्विमिंग पूल।
    • इनडोर गेम्स : अत्याधुनिक जिम, कैरम, शतरंज, योग एवं मेडिटेशन हॉल, मसाज रूम, हॉट बाथ जकूजी, स्टीम बाथ, रेस्टोरेंट आदि।

    इनका कहना
    दो साल लॉकडाउन के बाद महंगाई बढ़ गई है। इसी वजह से निर्माण की लागत में बढ़ोतरी हुई है। अधिकारियों को अवगत कराया है।
    राजेश सर्राफ, कांट्रेक्टर
    पहले फेज का काम हो गया है। सैकंड फेज में थोड़ा समय अभी और लगेगा। इसमें कुछ अतिरिक्त कार्य बाद में जोड़ा गया है।
    आशीष पाठक, सीईओ स्मार्ट सिटी

    Share:

    मिताली राज ने क्रिकेट से किया रिटायरमेंट का ऐलान, ये सपना रह गया अधूरा

    Wed Jun 8 , 2022
    नई दिल्ली। भारत की महान महिला क्रिकेटर मिताली राज ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। मिताली राज ने भारतीय महिला क्रिकेट की लंबे समय तक सेवा की, लेकिन अब उनके लिए क्रिकेट के खेल को अलविदा कहने का समय आ गया है। हालांकि, महिला क्रिकेट की सचिन तेंदुलकर कही […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved