• img-fluid

    खाते में पैसे नहीं आने से कई महिलाओं के चेहरे लटके, आज आने की संभावना

  • June 12, 2023

    न मैसेज आया और न ही एक रुपया आया, सर्टिफिकेट जरूर मिला

    इंदौर। कल रविवार होने के कारण लाड़ली बहनाओं के खाते में पैसे नहीं आने से कई महिलाओं के चेहरे लटक गए। एक ही परिवार की सदस्य महिलाओं में से कुछ के खाते में न केवल एक रुपया आया, बल्कि बाकी राशि भी जमा हो गई। अब आज जरूर खातों में रुपया आने की संभावना है, क्योंकि आज सभी बैंकें चालू हैं।


    शनिवार की शाम मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने जबलपुर से लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ किया और रात तक कई महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपए की राशि भी आ गई, लेकिन रात होने के बाद कई महिलाओं के खातो में राशि आने से अटक गई। मालूम पड़ा कि अब कल रविवार होने के कारण राशि नहीं डल पाएगी। इसको लेकर महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्र के पार्षदों को फोन घनघनाना शुरू कर दिए और कहा कि उनके खाते में तो पैसे आए ही नहीं, जबकि लाडली बहना का सर्टिफिकेट उनको मिल चुका है। पार्षद रात तक जवाब देते-देते थक गए। जिन घरों में 2 से 3 महिलाओं ने फार्म भरे थे, उसमें भी एक या दो महिलाओं के खातो में पैसे आ गए और बाकी के खातो में न तो एक रुपया आया और न ही बचे हुए 999 रुपए। चूंकि कल रविवार था और बैंकें बंद थीं, इसलिए भी बैंकों से कोई जानकारी नहीं मिल पाई, लेकिन फार्म भरने वाली पात्र महिलाओं के खातों में आज राशि आने की संभावना है। इंदौर संभाग में 19 लाख 34 हजार 951 महिलाएं पात्र रहीं, जिसमें इंदौर जिले में सर्वाधिक 4 लाख 17 हजार 616 महिलाओं को योजना का लाभ मिला है।

    इन जिलों में इतनी महिलाओं को मिली राशि

    झाबुआ जिले में 1 लाख 87 हजार 533 तो अलीराजपुर में 1 लाख 17 हजार 486, खरगोन जिले में 2 लाख 99 हजार 155, खंडवा जिले में 2 लाख 1 हजार 509, बुरहानपुर जिले में 1 लाख 21 हजार 33, बड़वानी जिले में 2 लाख 26 हजार 845 और धार जिले में 3 लाख 63 हजार 774 महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर हुए हैं। बची हुई महिलाओं के खातों में आज पैसे ट्रांसफर होने की संभावना है।

    Share:

    कलेक्टोरेट के कर्मचारी ने जहर खाया, मौत, सुसाइड नोट में जिम्मेदारों के नाम

    Mon Jun 12 , 2023
    इंदौर। कलेक्टोरेट के एक कर्मचारी ने बीते दिनों जहर खा लिया था, उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें मौत के जिम्मेदारों के नाम लिखे हैं। 33 साल के रूपेश पिता मंगल निवासी विद्या पैलेस एरोड्रम ने बीती 31 तारीख को जहर खा लिया था। उसे […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved