• img-fluid

    सेहत के लिए वरदान से कम नही है मुनक्का, सेवन करने से मिलेंगे जबरदस्‍त‍ फायदें

  • December 26, 2021

    नई दिल्‍ली। ठंड में मुनक्का (Munakka) खाने से पेट और सेहत अच्छी रहती है। मुनक्का की तासीर गर्म होती है इसलिए ज्यादातर लोग सर्दियों में ही मुनक्का खाते हैं। अगर आप मुनक्का(raisins) का सेवन गर्मियों में भी करते हैं तो आपको मुनक्का को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाना चाहिए। भीगे हुए मुनक्का खाने से स्वास्थ्य को कई फायदे पहुंचते हैं। आज हम आपको भीगे हुए मुनक्के के फायदे(Advantages) और ज्यादा खाने से होने वाले नुकसान के बारे में बता रहे हैं।

    1- वजन कम करने में मददगार-
    खाली पेट भीगे हुआ मुनक्का खाने से वजन (Weight) को कम किया जा सकता है। इसके अंदर पाए जाने वाले ग्लूकोस और फ्रुक्टोज ले वजन कंट्रोल रहता है। इसलिए अगर आप रोज सुबह मुनक्का खाते हैं तो आप मोटापे का शिकार होने से बच सकते हैं।

    2- कब्ज दूर भगाए-
    अगर आपको कब्ज (Constipation) की समस्या है तो सुबह खाली पेट मुनक्का खाना चाहिए। इससे कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी। दरअसल पेट में मुनक्का पानी को सोख सकता है और फिर कब्ज की परेशानी को दूर कर देता है। इसमें मौजूद फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से पाचन तंत्र (Digestive System) भी मजबूत बनता है। इसके अलावा गैस की समस्या और मूत्र मार्ग में बाधादि समस्याओं को भी दूर भगाता है।


    3- आंखों के लिए अच्छा-
    भीगे हुए मुनक्का खाने के कई फायदे हैं। इससे आंखों की कमजोरी दूर होती है। मुनक्का में विटामिन ए(Vitamin A), बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट गुण (antioxidant properties) होते हैं जिससे आंखों की समस्या, मोतियाबिंद, कम होती रोशनी की परेशानी दूर हो जाती हैं। ऐसे में नियमित रूप से भीगे हुए मुनक्का खाने से आप अपनी आंखों को तंदुरुस्त बना सकते हैं।

    4- बालों के लिए फायदेमंद-
    अगर आपको बालों से जुड़ी समस्या रहती है तो आपको नियमित रूप से भीगे हुए मुनक्का का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद आयरन और विटामिन सी (vitamin C) से बालों के झड़ने की समस्या कम हो जाती है। बालों की चमक और मजबूती के लिए भी आपको मुनक्का खाना चाहिए। इससे बाल मोटे हो जाते हैं और डैंड्रफ और स्कैल्प से जुड़ी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।

    5- दातों की समस्या दूर-
    मुनक्का में फाइटोकेमिकल (phytochemical) होता है, जिससे हर तरह की दातों की समस्या दूर हो जाती है। रात को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट मुन्नका खाने से मुंह के बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं।

    भीगे मुनक्का खाने के नुकसान
    किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है। ऐसे में ज्यादा मुनक्का खाना भी आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इससे शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है। ज्यादा मुनक्का खाने से वजन बढ़ सकता है। दस्त, उल्टी, बुखार, फैटी लीवर, शुगर, और हृदय संबंधित रोग होने का खतरा भी बढ़ा सकता है। इसलिए ज्यादा मात्रा में खाने से बचना चाहिए।

    नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर की सलाह के रूप में न समझें। कोई भी सवाल या परेंशानी हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें ।

    Share:

    पहन रखा है रत्न तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना आप पड़ सकते है मुश्किल में

    Sun Dec 26 , 2021
    नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक रत्न की तरंगें जीवन पर प्रभाव डालते हैं। साथ ही ये मानसिक स्थिति को संतुलित रखते हैं। इसके बाद शरीर पर असर होना शुरू होता है। आमतौर पर रत्नों का लाभ थोड़ी देर से मिलता है। लेकिन इसका नुकसान तुरंत होने लगता है। जानते हैं कौन का रत्न किस […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved