img-fluid

नशे में धुत शख्स ने की पत्नी की हत्या, घसीटकर ले गया और खेत में दफनाया शव

  • April 12, 2025

    मथुरा। यूपी के मथुरा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने नशे की हालत में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उसने अपनी पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया। इसके बाद जब पत्नी की मौत हो गई तो उसने शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया। वहीं आरोपी के घर वालों को जब संदेह हुआ तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया। बताया जा रहा है कि दोनों में पहले भी आए दिन विवाद होता रहता था। इसी बीच शराब के नशे में विवाद के दौरान उसने पत्नी को छत से धकेल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

    जानकारी के मुताबिक पूरी घटना जमुनापार थाना क्षेत्र के सुखदेवपुर गांव की बताई जा रही है। मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी के भाई ने पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने महिला के शव को खेत से बरामद किया।


    पुलिस ने बताया कि ‘‘घटना गुरुवार रात को हुई। आरोपी विजय राजमिस्त्री है और उसने कथित तौर पर शराब के नशे में विवाद के बाद अपनी 30 वर्षीय पत्नी रेखा को छत से धक्का दे दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो जाने के बाद आरोपी रात में शव को घसीटकर खेत में ले गया और उसे एक गड्ढे में दफना दिया। अगली सुबह, उसने ऐसा व्यवहार किया जैसे कुछ हुआ ही न हो। जब उसके पिता ने रेखा को गायब पाया और उसके बारे में पूछा तो विजय ने उसकी हत्या करने की बात बताई। आरोपी के छोटे भाई ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।’’

    वहीं पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी विजय का एक दिव्यांग महिला के साथ प्रेम-प्रसंग था। वह अक्सर महिला से बात करता था, पत्नी ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर घटना की रात भी दोनों में विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी के बताने पर पुलिस ने शुक्रवार को महिला के शव को बरामद किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

    Share:

    मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 110 उपद्रवियों को किया गया गिरफ्तार

    Sat Apr 12 , 2025
    मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा पर पुलिस ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। पुलिस ने हिंसा करने वाले कुल 111 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है जिनमें से 70 सुति के और 41 शमशेरगंज से हैं। बता दें कि हिंसा के बाद मुर्शिदाबाद में अभी भी तनाव का माहौल है हालांकि स्थिति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved