• img-fluid

    दूध मे मिलकर ये पीजिए और रहिए जवान

  • March 22, 2021

    दुनिया में कौन ऐसा शख्स होगा जो कि हमेशा जवान नहीं बने रहना चाहता हो, लेकिन जवान रहने की चाहत रखना ही काफी नहीं है इसके लिए आपको काफी कुछ करना भी होता है जिससे बढ़ती उम्र का असर शरीर पर दिखता नहीं है। तो चलिए आज हम आपको बतातें कि घरेलू नुक्‍शे जो आपको जंवा बना सकते हैं।

    वैसे तो ज्‍यादातर लोग खाना खाने के बाद मिश्री (Sugar candy) और सौंफ का सेवन करते हैं, इन दो चीजों का सेवन माउथ फ्रेशनर के रूप में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिश्री सेहत को भी कई तरह से फायदा पहुंचाती है। यहां तक कि एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ‍मिश्री (Sugar candy) में सेवन करने से और ज्‍यादा फायदा होता है। यहां तक कि मिश्री का उपयोग कई गंभीर बीमारियों के इलाज में भी किया जाता है। यदि दूध और मिश्री का सेवन एक साथ किया जाए तो इससे हमें बहुत सारे हेल्थ बेनेफिट्स मिलते हैं। मिश्री क्रिस्टल की जगह अगर आप धागे वाली मिश्री का इस्तेमाल करेंगे तो यह ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।



    यहां तक कि शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) का स्तर कम होने से खून की कमी होती है, बिना कुछ किए थकान महसूस होती है, कमजोरी का एहसास होता है, कई लोगों को चक्कर भी आते हैं, तो वहीं खून की कमी के कारण कुछ लोगों की रंगत पीली पड़ जाती है, लेकिन मिश्री में इन सभी समस्याओं का समाधान छुपा है। नियमित तौर पर मिश्री का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर तो बढ़ता ही है साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी सही बना रहता है। जबकि शारीरिक थकान मिटाने और एनर्जी बढ़ाने के लिए मिश्री वाले दूध का सेवन करना फायदेमंद होता है। मिश्री की तासीर ठंडी (Cold) होती है इसलिए इसके सेवन से शरीर में ताजगी आती है, थकान मिटती है और एनर्जी भी मिलती है।

    वहीं आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप रोजाना रात को गुनगुने दूध (Mikl) में मिश्री डालकर नियमित रूप से सेवन करें. दूध और मिश्री दोनों ही आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं। पाचन की समस्याओं को दूर करने के लिए मिश्री वाले दूध का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। ये एसीडिटी को रोकता है और कब्ज की समस्या दूर कर डाइजेशन को सुधारता है। अगर आप एसिडिटी की समस्या से परेशान है तो ठंडे दूध में मिश्री मिलाकर सेवन करें।



    गर्म दूध (Mikl) में केसर और मिश्री मिलाकर पीने से शरीर में एनर्जी और एक्टिवनेस आती है। साथ ही यह शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने के साथ-साथ ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार करती है, जिससे स्किन में ग्लो आता है। मिश्री वाले दूध का सेवन रोजाना करने से एनीमिया की दिक्कत से राहत मिलती है। मिश्री वाला दूध पीने से रात को अच्छी और गहरी नींद आती है. जिन लोगों को अच्छी नींद नहीं आती है, वो एक गिलास गुनगुने दूध में मिश्री मिलाकर रोज़ाना सोने से पहले इसका सेवन कर सकते हैं। मुंह का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ मिश्री के सेवन से शरीर को एनर्जी भी मिलती है।

    Share:

    ये आसान 5 तरीके बतायेंगे Gold असली है या नकली

    Mon Mar 22 , 2021
    नई दिल्‍ली । सोना (Gold) खरीदते वक्त अक्सर लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि कहीं ये सोना (Gold) नकली तो नहीं? वैसे तो हॉलमार्क (Hallmark) के विज्ञापनों के जरिए लोग काफी जागरूक हुए हैं, लेकिन बावजूद इसके कुछ लोग पैसा बचाने के चक्कर में दुकानदारों के झांसे में आ जाते हैं, और […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved