img-fluid

डॉक्टर जितेन्द्र जामदार बने भाजपा महापौर प्रत्याशी!

June 13, 2022

  • आज शाम तक हो सकती है नाम की घोषणा

जबलपुर। शहर के वरिष्ठ चिकित्सक और भारतीय जनता पार्टी जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉक्टर जितेन्द्र जामदार को शहर से भाजपा द्वारा महापौर का प्रत्याशी बनाया जाएगा। डॉक्टर जामदार का नाम लगभग तय माना जा रहा है। वहीं राजनैतिक सूत्रों की माने तो शाम तक पार्टी द्वारा इनके नाम पर मुहर लगाते हुए आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। शहर में भाजपा से महापौर प्रत्याशी के चयन को लेकर खींचतान मची हुई है। कमलेश अग्रवाल, आशीष दुबे, श्रीराम शुक्ला, अभिलाष पाण्डेय जैसे कई नाम महापौर पद की दौंड़ में चल रहे है। लेकिन बताया जा रहा है पार्टी आलाकमान द्वारा डॉक्टर जितेन्द्र जामदार का नाम लगभग तय कर दिया गया है।

Share:

शहर में फिर पैर पसारने लगा कोरोना

Mon Jun 13 , 2022
रविवार को आए 8 पॉजिटिव मरीज, प्रदेश के अन्य शहरों में भी बढ़ रहे मामले जबलपुर। शहर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले धीरे-धीरे बढऩे लगे हैं। बढ़ते हुए कोरोना के मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। वर्तमान में हालात यह है कि आमजन में कोरोना के प्रति जागरुकता पूरी […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
शनिवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved