• img-fluid

    रिपब्लिकन पार्टी से जुड़ा था डोनाल्ड ट्रंप का हमलावर, गणित में जीत चुका था ‘स्टार अवॉर्ड’

  • July 14, 2024

    नई दिल्ली। अमेरिका (America) में इस साल आम चुनाव के लिए मतदान होना है। उससे पहले सभी सियासी दलों के नेता जोर-शोर से अपने प्रचार में जुटे हैं। इस बीच, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गोलीबारी (Firing on former President Donald Trump) की गई। अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारी की पहचान थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के रूप में हुई है, जो रिपब्लिन पार्टी से जुड़ा हुआ था। उसकी उम्र 20 साल थी और वह नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव में पहली बार मतदान करने वाला था।

    अधिकारियों ने कहा कि क्रुक्स पिट्सबर्ग के बेथेल पार्क उपनगर में रहता था। ये जगह ट्रंप के रैली स्थल से करीब 56 किलोमीटर दक्षिण में हैं। ट्रंप रैली में ऊंचे स्थान पर थे। इस दौरान पर क्रुक्स ने गोली चलाई। जिसके बाद सीक्रेट सर्विस के कर्मियों ने उसे गोली मारकर मार गिराया। सीएनएन के मुताबिक, क्रुक्स ने पहले डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े समूह में एक छोटा सा योगदान दिया था। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उसने 2022 में बेथेल पार्क हाई स्कूल से स्नातक किया था। पेंस्लिवेनिया की मतदाता सूची के मुताबिक, आरोपी रिपब्लिकन पार्टी से जुड़ा हुआ था और मतदाता के रूप में पंजीकृत था। सीएनएन ने कहा कि वह इस साल राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने का पात्र था।


    देश के चुनाव आयोग के आंकड़े बताते हैं कि थॉमस क्रुक्स का नाम चंदा देने वालों की सूची में है और उसने जनवरी 2021 में डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े एक समूह के प्रोग्रेसिव टर्नआउट प्रोजेक्ट के लिए 15 डॉलर दिए थे। हमलावर के पिता ने कहा कि वह यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वास्तव में वहां क्या हुआ। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे के बारे में बोलने से पहले कानून प्रवर्तन एजेंसियों से बात करेंगे।

    एफबीआई के पिट्सबर्ग कार्यालय के एक अधिकारी केविन रोजेक ने शनिवार रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमलावर के शव की पहचान नहीं की गई थी इसलिए उसकी डीएनए और बायोमेट्रिक जांच करनी पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि रैली में मौजूद एक व्यक्ति की गोलीबारी में मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

    एफबीआई की जांच में पता चला है कि डोनाल्ड ट्रंप पर रैली के दौरान गोली चलाने वाला आरोपी थॉमस मैथ्यू क्रुक्स पढ़ाई में तेज था और गणित में उसने 500 डॉलर का एक पुरस्कार भी जीता था। थॉमस साल 2022 में बेथल पार्क हाई स्कूल से ग्रेजुएट हुआ था और उसने नेशनल मैथ एंड साइंस इनीशिएटिव में 500 डॉलर का स्टार अवार्ड भी जीता था। आरोपी के पिता का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि क्रुक्स ने ट्रंप पर हमला क्यों किया।

    Share:

    Apple ला रहा iPhone 16 Pro जिसमें मिलेगा अब तक का सबसे तगड़ा कैमरा

    Mon Jul 15 , 2024
    मुंबई (Mumbai)। ऐपल (Apple) इस साल अपनी iPhone 16 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। इस सीरीज के फोन्स को लॉन्च होने में अभी कुछ दिन बचे हैं, लेकिन इसी बीच अगले साल लॉन्च होने वाली iPhone 17 सीरीज की चर्चा शुरू हो गई है। ऐपल ऐनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने इस सीरीज के प्रो मैक्स […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved