• img-fluid

    अपनी मांगों को लेकर डॉक्टरों ने की हड़ताल कांग्रेस के विधायक ने दिया समर्थन

  • May 04, 2023

    विदिशा। अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे सरकारी डॉक्टर आज से हड़ताल पर चले गए। डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज से एक रैली निकाली जिसमें सरकारी हॉस्पिटल के डॉक्टर शामिल हुए जो नींद आए चौक नींद ताल चौराहे पहुंची। यहां पर कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव ने डॉक्टरों की हड़ताल को जायज ठहराते हुए उनको अपना समर्थन दिया। कांग्रेस की सरकार बनने पर डॉक्टरों की सारी मांगे मानने का वादा किया है।
    अपनी मांगों को लेकर सांकेतिक रूप से आंदोलन कर रहे तमाम सरकारी डॉक्टर प्रांतीय आह्वान पर आज से हड़ताल पर चले गए। इसके पहले 1 तारीख को उन्होंने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्शाया था 2 मई को सांकेतिक रूप से ओपीडी बंद रखकर उन्होंने हड़ताल की थी उसके बाद भी शासन प्रशासन की तरफ से उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया, जिसके चलते आज से पूरे प्रदेश में सभी सरकारी डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं उनकी यह हड़ताल अनिश्चितकालीन है। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के बाहर डॉक्टरों ने बैठकर धरना प्रदर्शन किया, वही सब डॉक्टरों ने मिलकर एक साथ गांधी चौक नीमताल तक रैली निकाली।


    नीमताल चौराहे पर विदिशा विधायक शशांक भार्गव ने पहुंचकर उनकी मांगों को जायज ठहराते हुए हड़ताल का समर्थन किया। मेडिकल कालेज की डॉ. नीती अग्रवाल ने बताया कि डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर भी पहले भी आंदोलन किया था। जब सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था लेकिन उनकी मांगे नहीं मानी गई । सरकार का ध्यान एक बार फिर हमारी मांगों की ओर आकर्षित करने के लिए हमने सांकेतिक रूप से आंदोलन किए थे लेकिन सरकार ने ध्यान नहीं दिया इस कारण से हमको हड़ताल पर बैठना पड़ रहा है। कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि डॉक्टर जो भगवान का दर्जा रखते हैं और सरकार डॉक्टरों के साथ न्याय नहीं कर रही मैं सरकार से अपील करता हूं कि सरकार को डॉक्टरों की मांगों पर गौर करना चाहिए। कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी डॉक्टरों की सभी मांगों को पूरा कर दिया जाएगा।

    Share:

    भारत में तेजी से बढ़ रही अस्थमा के मरीजों की संख्या

    Thu May 4 , 2023
    उपचार के लिए जागरुकता की जरूरत जबलपुर। अस्थमा के कम निदान और उपचार के लिए विभिन्न योगदान कारकों में रोग जागरूकता की कमी, इनहेलेशन थेरेपी का खराब पालन, निरक्षरता, गरीबी और सामाजिक कलंक शामिल हैं। रोगी अक्सर अपने शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं जो अंतत: उन्हें और अधिक गंभीर स्थिति में ले जाता […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved