• img-fluid

    Ujjain के महाकाल मंदिर में दिवाली की शुरुआत, गर्भगृह में पुजारी ने मनाई दिवाली

  • November 10, 2023

    उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल (Mahakal) की नगरी में हर त्योहार की शुरुआत भगवान महाकाल के दरबार से होती है। बाबा महाकाल के मंदिर में दीपोत्सव पर्व को लेकर बहुत सी तैयारियां चल रही हैं। 09 नवंबर को संध्या आरती में फुलझड़ी जलाई गईं। इसके अलावा सभी त्योहार सबसे पहले महाकाल मंदिर (Mahakal Tempel) में मनाए जाने की परंपरा है।


    सालों से चली आ रही परंपरा

    महाकाल मंदिर के पुजारी पं. महेश गुरु ने कहा कि महाकाल मंदिर में परंपरा अनुसार हिंदू धर्म के सभी प्रमुख त्योहार एक दिन पहले मनाए जाते हैं। मान्यता है कि भगवान महाकाल अवंतिका के राजा हैं, इसलिए त्योहार की शुरुआत राजा के आंगन से होती है। इसके बाद प्रजा उत्सव मनाती है। अनादिकाल से चली आ रही इस परंपरा के अनुसार इस बार भी 12 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी।

    धनतेरस पर पूजन

    मध्य प्रदेश के उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में कल से दीपावली पर्व की शुरुआत हो चुकी है। कल संध्या आरती में महाकाल को श्रृंगार कर आरती में गर्भगृह में फुलझड़ियां छोड़ी गई। आज महाकाल मंदिर में धनतेरस का पूजन होगा। 12 नवंबर को सुबह महाकाल के आंगन में सबसे पहले दीपावली मनाई जाएगी और छप्पन भोग लगेंगे।

    धनतेरस पर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर में दीपावली का पर्व एक दिन पहले मनाया जाता है, लेकिन दीपोत्सव के तीन दिन पहले ही महाकाल के दरबार में पुजारी परिवार ने महाकाल के साथ दीपावली मनाकर दीपावली की शुरुआत की। गुरुवार को धनतेरस के एक दिन पहले ही आरती के दौरान पुजारियों ने मिलकर भगवान के साथ गर्भ गृह में फुलझड़िया जलाकर दिवाली मनाई।

    Share:

    मदनलाल छगलाल ज्वेलर्स पर मिल रही ज्वेलरी की सही कीमत और लेटेस्ट डिजाइन | Right price and latest design of jewelery available at Madanlal Chhaglal Jewellers.

    Fri Nov 10 , 2023
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved