• img-fluid

    BJP सांसद का विवादित बयान – किसान आंदोलन में AK-47 लेकर बैठे हैं आतंकी

  • January 21, 2021

    नई दिल्ली। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का आज 55वां दिन है। किसानों के इस शांत आंदोलन की ‘ताकत’ भी लगातार बढ़ती जा रही है। ठंड की परवाह किए बिना हरियाणा, पंजाब, यूपी, राजस्थान समेत अन्य राज्यों से किसानों के जत्थे रसद के साथ लगातार धरनास्थल पर पहुंच रहे हैं। इस बीच राजस्थान की भाजपा सांसद जसकौर मीणा का विवादित बयान सामने आया है।

    जसकौर मीणा ने कहा कि किसान आंदोलन में आतंकी एके-47 लेकर बैठे हैं, जो खालीस्तानी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को युगपुरुष बताते हुए कहा कि वे देश को बदलना चाहते हैं। उनके मुताबिक, कृषि कानून देश को बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं, लेकिन खालीस्तानी देश को आगे नहीं बढ़ने देना चाहते।

    मीणा से यह बात अपने संसदीय क्षेत्र दौसा में एक शिलान्यास समारोह के दौरान कही। राजस्थान में भी नए कानूनों का विरोध हो रहा है। अब तक किसान संगठनों की सरकार के साथ 10 बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। 20 जनवरी की वार्ता भी बेनतीजा रही है। गौरतलब है कि आंदोलनकारी किसान 28 नवंबर से दिल्ली की बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं। साथ ही किसानों ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली करने का ऐलान किया है।

    Share:

    नेपाल को 10 लाख कोरोना वैक्सीन देगा भारत, आज पहुंचेगी पहली खेप

    Thu Jan 21 , 2021
    काठमांडू। भारत की ओर से नेपाल में 10 लाख कोविड-19 वैक्सीन वितरित की जाएंगी, जिसकी पहली खेप गुरुवार को काठमांडू पहुंच जाएंगी। नेपाल के स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्री हृदेश त्रिपाठी ने बुधवार को यह जानकारी दी। नेपाल में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, त्रिपाठी ने कहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved