• img-fluid

    पब की पार्किंग में विवाद, चाकू-पिस्टल निकले, महिला सहित दो पर हमला

  • June 01, 2024


    इन्दौर। पलासिया क्षेत्र (Palasia Area) स्थित एक पब (pub) की पार्किंग बड़ा विवाद (Controversy) हो गया। नशे में धुत एक युवक ने साथियों के साथ मिलकर एक दंपति (couple) और उनके साथी पर चाकू (knife) से हमला कर दिया। हमलावरों ने पिस्टल (pistol) निकालकर उसकी बट (But) से भी हमला किया। इस मामले में देर रात को पुलिस कार्रवाई की गई। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।


    पलासिया पुलिस ने बताया कि शेखर सेंट्रल मॉल में डियाब्लो एक्स पब की पार्किंग में विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि देर रात तक पब चल रहा था। शराब के नशे में यहां कुछ युवक जमकर हंगामा कर रहे थे। सक्षम राठौर, दिलीप पुराोहित परिवार के साथ पब में गए थे। उन्होंने बताया कि पब के नीचे पार्किंग में दो पक्षों का पहले से विवाद चल रहा था। दिलीप और सक्षम सहित अन्य लोग जैसे ही पब से जाने लगे तो यश सिलावट नामक युवक साथियों के साथ नीचे खड़ा था। उनके हाथ में पिस्टल और चाकू थे। इन लोगों ने अकारण ही विवाद किया और फिर हमला कर दिया। हमलावर इतने नशे में थे कि घायलों के परिवार की एक महिला को लात मारकर गिरा दिया। सक्षम तथा दिलीप को चाकू लगने से गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि विवाद के दौरान पब वाले बीच-बचाव करने के लिए आए थे। झगड़े के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले उन्होंने सबूत भी मिटा दिए। घायल पक्ष का आरोप है कि यश सिलावट शराब बेचता है। उसने गुडांगर्दी कर आगे से विवाद और मारपीट की। पुलिस ने यश सहित उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस और प्रशासन ने पबों का रात का समय तय किया है, लेकिन कई पब संचालक इसे मानने को तैयार नहीं और अपने तरीके से रातभर पब चला रहे हैं, जिसके चलते वारदातें हुई हैं। देर रात को पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई तो की, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई। बताया जा रहा है कि पब वाले पर भी कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

    झारखंड : सड़क पर बिखरी मछलियों को लूटने की राहगीरों में मची होड़, जाने क्या है मामला

    Sat Jun 1 , 2024
    धनबाद. झारखंड (Jharkhand) के धनबाद (Dhanbad) में एक वाहन प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली (thai mangur fish) लादकर जा रहा था. उसी दौरान रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर पलट (palat) गया और सारी मछलियां सड़क (road) पर फैल गईं. लोगों ने देखा तो मछलियां इकट्ठी कर ले जाने लगे. सूचना के बाद पुलिस टीम भी मौके पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved