• img-fluid

    Disha Parmar ने स्विमिंग पूल के किनारे फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

  • July 20, 2023

    मुंबई (Mumbai) ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ एक्ट्रेस दिशा परमार (Disha Parmar) और उनके पति गायक राहुल वैद्य जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। प्रेग्नेंट दिशा Disha Parmar फिलहाल इस फेज को खूब एन्जॉय कर रही हैं, हाल ही में उन्होंने अपने लिए कुछ समय निकाला और आराम किया।

    सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली दिशा ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है और ये काफी चर्चा में है। स्विमिंग पूल के किनारे रिलैक्स करते हुए दिशा ने मोनोकिनी में अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया। मैरून कलर की इस ड्रेस में दिशा का लुक इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल है।



    दिशा का ये नया अवतार कई लोगों को पसंद आया। उनकी फोटो पर कई लोगों ने लाइक और कमेंट किए हैं, लेकिन कुछ फैंस को उनका ये लुक बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। कई लोगों ने दिशा को मोनोकिनी पहनने के लिए ट्रोल भी किया है। इस पर कई कमेंट्स आए हैं, जिनमें से कुछ को साफ तौर पर यह लुक पसंद नहीं आया।

    दिशा सीरियल ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ में पंखुड़ी के किरदार से लोकप्रिय हुईं। इस शो में वह नकुल मेहता के साथ नजर आईं थीं। इनकी केमिस्ट्री को पसंद करते हुए एकता कपूर ने इन दोनों को ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के दूसरे सीजन में कास्ट किया। वहां भी उनकी जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। फिलहाल ये दोनों ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के तीसरे सीजन में भी नजर आ रहे हैं, लेकिन इस शो को पहले सीजन जितना रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है।

    Share:

    बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Thu Jul 20 , 2023
    20 जुलाई 2023 1. बिन खाए, बिन पिए, सबके घर में रहता हूं, ना हंसता हूं, ना रोता हूं, घर की रखवाली करता हूं? उत्तर…….ताला 2. काला रंग मेरी है शान, सबको मैं देता हूं ज्ञान। शिक्षक करते मुझ पर काम, नाम बताकर बनो महान? उत्तर…….ब्लैक-बोर्ड 3. टोपी है हरी मेरी, लाल है दुशाला। पेट […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved