• img-fluid

    कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी में वर्तमान विधायकों की सीट पर चर्चा, पांच अक्टूबर के बाद जारी होगी सूची

  • September 14, 2023

    भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा की कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की लगातार दूसरे दिन प्रत्याशियों को लेकर मंथन हुआ। बुधवार को कांग्रेस के वर्तमान विधायकों की सीटों को लेकर चर्चा हुई। इसमें कुछ भी तय नहीं हुआ। अब एक दौरे की बैठक ओर होगी। अभी बैठक को लेकर तारीख तय नहीं है। हालांकि अब कांग्रेस की सूची पांच अक्टूबर के बाद ही आने की संभावना है।


    इसका कारण गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) की भोपाल में रैली होना है। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सदस्य अजय कुमार लल्लू, सत्यपागिरी उलाका उपस्थित थे। वहीं, समिति के विशेष आमंत्रित सदस्यों में मध्य प्रदेश में अरुण यादव, सुरेश पचौरी, अजय सिंह राहुल भी मौजूद थे। इसके अलावा प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, पीसीसी चीफ कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमलेश्वर पटेल, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह बैठक में मौजूद थे। पार्टी सूत्रों के अनुसार स्क्रीनिंग कमेटी में दूसरे दिन वर्तमान विधायकों की सीटों को लेकर चर्चा हुई। इसमें केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश के सदस्यों से वन टू वन बातचीत की। हालांकि बैठक में प्रत्याशियों के चयन को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका। अब एक दौर की बैठक और होगी। इसके बाद अक्टूबर के पहले सप्ताह के बाद ही पहली सूची जारी हो सकती है। दरअसल कांग्रेस को भी टिकट नहीं मिलने से नाराज नेताओं के विरोध का डर है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में भोपाल में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) की पहली रैली होना है। इसके पहले कांग्रेस यदि सूची जारी कर सकती है तो पार्टी में टिकट नहीं मिलने से नाराजगी और विरोध सामने आ सकता है। बता दें विधानसभा के अनुसार कांग्रेस के पास 96 सीट है। हालांकि एक विधायक सचिन बिरला ने भाजपा ज्वाइंन कर ली है। ऐसे में कांग्रेस के वर्तमान में 95 विधायक है।

    Share:

    समुद्र के रहस्यों को जानने के लिए मिशन समुद्रयान पूरी तरह है तैयार, जानें क्या है मिशन समुद्रयान?

    Thu Sep 14 , 2023
    नई दिल्‍ली (New Dehli) । 23 अगस्त 2023 को चंद्रययान 3 (Chandrayaan 3) ने चांद के दक्षिणी ध्रुव (south pole) पर पहुंचकर इतिहास (History) रच दिया था. इस मिशन (Mission) के पूरा होने के साथ ही चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने वाला भारत पहला देश बन गया है. चांद पर पहुंचने के बाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved