• img-fluid

    खुलासा- एक साथ दो छात्राओं को नशीली गोलियां देकर रेप करता रहा युवक

  • October 24, 2024

    मुंबई। यूपी के बुलंदशहर (Bulandshahr) में एक युवक आठ महीने से दो नाबालिग छात्राओं से रेप करता रहा। दोनों में से एक लड़की के पेट में दर्द होने और जांच के बाद मामले का खुलासा हुआ। पता चला कि लड़की चार माह की गर्भवती है। दरिंदगी करने वाला युवक गांव के ही एक धार्मिक भवन का कर्मचारी है। इस धार्मिक भवन में दोनों लड़कियां अक्सर खेलने जाया करती थीं। इसी दौरान वह नशीली गोलियां मिठी गोलियों के नाम पर दोनों लड़कियों को देता रहा और दरिंदगी करता रहा। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    मामला स्याना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। कक्षा 6 और 7 में पढ़ने वाली की दो छात्राएं शाम को गांव स्थित धार्मिक भवन में खेलने के लिए जाती थीं। आरोप है कि वहां के एक कर्मचारी ने दोनों छात्राओं को मीठी गोलियों के नाम पर नशीली गोलियां खिलाकर बेहोश कर देता था। इसके बाद दोनों के साथ दरिंदगी करता रहता था। पिछले आठ माह से वह दोनों लड़कियों के साथ दुष्कर्म कर रहा था।



    इसी बीच कुछ दिन पहले कक्षा 7 में पढ़ने वाली छात्रा को पेट में दर्द शुरू हो गया। उसने परिजनों को पेट दर्द के बारे में बताया। डॉक्टर को दिखाने और दवाइयां लेने के बाद भी दर्द जारी रहा तो अल्ट्रा साउंड कराने की सलाह दी गई। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट आई तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। रिपोर्ट के अनुसार लड़की चार महीने की गर्भवती थी। इसके बाद लड़कियों ने अपने साथ लगातार हो रही दरिंदगी के बारे में बताया।

    परिजनों ने तत्काल स्थानीय थाने पर इसकी शिकायत की। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है। स्याना कोतवाली के प्रभारी प्रेमचंद शर्मा के अनुसार पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ अलग-अलग मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को हिरासत में लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

    Share:

    हापुड़ : नागिन का इंतकाम! एक के बाद एक 5 लोगों को डसा, मां और दो बच्चों की मौत

    Thu Oct 24 , 2024
    हापुड़. उत्तर प्रदेश (UP) के हापुड़ (Hapur) जिले स्थित सदरपुर गांव के लोग इन दिनों खौफ में हैं. इस खौफ की वजह गांव में जहरीले सांप (Snake) (नागिन) का होना बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि शाम ढलते ही नागिन अपने बिल से बाहर निकल आती है और ग्रामीणों को अपना शिकार […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved