img-fluid

उत्तराखंड में आसमान से फिर बरसी आफत, हिमस्खलन की वजह से गंगोत्री नेशनल हाईवे बाधित; फंसे यात्री

  • March 16, 2025

    नई दिल्ली । उत्तराखंड(Uttarakhand) में आसमान से आफत बरस (Aafat Baras)रही है। भारी बारिश और बर्फबारी (Rain and snowfall)के बाद चारों धामों से एक गंगोत्री रूट पर हिमस्खलन(Avalanche on Gangotri route) हुआ है। हिमस्खलन की वजह से नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक पूरी तरह से बाधित हो गया है, जिससे यात्री जगह-जगह फंस गए हैं।

    बंद सड़क को खोलने के लिए जिला प्रशासन और बीआरओ की टीमें युद्धस्तर पर काम करने में जुटी हुई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में हर्षिल घाटी में धराली और जांगला पुल के बीच चांगथांग में बड़ा हिमस्खलन हुआ। इसके चलते हाईवे पर यातायात ठप हो गया। हिमस्खलन गंगोत्री हाईवे से करीब सौ मीटर नीचे भागीरथी नदी तक हुआ था, जहां बीआरओ की मशीनरी हाईवे से हिमखंड हटाकर यातायात सुचारु करने में जुटी हैं। देर शाम तक हाईवे के सुचारु होने की उम्मीद है।


    बीआरओ को शनिवार सुबह जैसे ही चांगथांग में किमी 15 से 17 के बीच हिमस्खलन की सूचना मिली, हाईवे खोलने को तत्काल जेसीबी व लोडर मशीन मौके पर भेजी गई। गंगोत्री हाईवे पर धराली और जांगला पुल के बीच में तीसरी बार चांगथांग में हिमस्खलन हुआ है।

    इस कारण गंगोत्री धाम सहित अंतरराष्ट्रीय तिब्बत सीमा का जिला मुख्यालय से सम्पर्क कटा है। मौसम विभाग ने पिछले दिनों ऊंचाई वाले स्थानों में हिमस्खलन की चेतावनी दी थी और हिमस्खलन की घटना लगातार सामने भी आई है। बीते माह 28 फरवरी को जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के कारण डबराणी, झाला के समीप और धराली और भैरव घाटी के बीच भारी हिमस्खलन हुआ था।

    बीआरओ के कमांडर विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि हाईवे से हिमखंड को हटाने का काम जारी है। देर शाम तक हाईवे खुलने की उम्मीद है। हालांकि, गंगोत्री तक मार्ग नॉन स्किड चेन वाले चौपहिया वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु है।

    Share:

    मणिपुर में जातीय हिंसा खत्म होने का नाम नहीं ले रही, आखिर क्यों नहीं हो रही स्थायी शांति?

    Sun Mar 16 , 2025
    नई दिल्‍ली । भारत (India) के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर (Manipur) में करीब दो साल पहले जातीय हिंसा (Ethnic violence) भड़की थी. तबसे सरकार इसे समाप्त करने के तमाम प्रयास कर चुकी है लेकिन समुदायों के बीच की खाई गहरी ही होती गई है. भारत के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में जातीय हिंसा खत्म होने का नाम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved