img-fluid

डायरेक्ट ने खुलासा, शाहरुख खान और रोहित शेट्टी के रिश्तों में आ गई थी दरार?

  • April 21, 2025

    मुंबई। साल 2015 में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने फिल्म दिलवाले डायरेक्ट की थी। इस फिल्म में सालों बाद काजोल और शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की जोड़ी ने वापसी की थी। हालांकि, दोनों के साथ आने के बाद भी फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। फिल्म जब फ्लॉप हुई थी तो अफवाह उड़ी थी कि रोहित शेट्टी और शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बीच दरार आ गई थी। अब सालों बाद रोहित शेट्टी ने इस अफवाह के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि ऐसा कुछ भी नहीं है। हम दोनों के बीच एक दूसरे के लिए रिस्पेक्ट है।

    शाहरुख के बारे में क्या बोले रोहित शेट्टी
    रोहित शेट्टी ने साफ किया कि उनके और शाहरुख के बीच कोई अनबन नहीं है। उन्होंने कहा, “नहीं, ऐसा कुछ नहीं है। एक रिस्पेक्ट है हम दोनों के बीच में और दिलवाले के बाद ये हुआ कि फिर तुरंत हम दोनों ने अपने-अपने प्रोडक्शन हाउस खोल लिए। हमने तय किया कि हम खुद की फिल्में बनाएंगे। अगर नुकसान भी हो तो हमारा हो, जबकि नुकसान नहीं हुआ।”


    इंडस्ट्री में कौन हैं रोहित शेट्टी के दोस्त
    इस पॉडकास्ट में सिंघम अगेन के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने इंडस्ट्री में अपने दोस्तों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, “दो-तीन लोग हैं जिन्हें मैं रात के दो बजे भी फोन कर सकता हूं। अजय सर (अजय देवगन), रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, मैं इन तीनों के बहुत करीब हूं।”

    दीपिका पादुकोण की तारीफ में कहे ये शब्द
    दीपिका के बारे में बात करते हुए रोहित शेट्टी ने उनकी तारीफ की। उन्होंने सिंघम अगेन के लिए दीपिका के कमिटमेंट की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वो प्रेग्नेंसी के दौरान भी शूटिंग पर आती थीं। उन्होंने कहा, “जब हमारी फिल्म का लास्ट शेड्यूल बचा था, दीपिका चार महीने प्रेग्नेंट थीं। लेकिन वो शूट के लिए आती थीं। ऐसे रिश्ते बहुत कम ही बनते हैं।”

    Share:

    'एक चुम्मा देगी क्या?' एक्ट्रेस के साथ लोकल ट्रेन में हुई यह घटना

    Mon Apr 21 , 2025
    मुंबई। साउथ की स्टार एक्ट्रेस मालविका मोहनन (Malavika Mohanan) ने बताया कि उन्हें भी रोजमर्रा की जिंदगी में उस तरह की घटनाओं का सामना करना पड़ा है जिससे ज्यादातर आम लड़कियां दो-चार होती हैं। मालविका (Malavika Mohanan) ने बताया कि जब वह मुंबई में पढ़ाई के लिए कॉलेज जाया करती थीं तो लोकल ट्रेन में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved