img-fluid

निर्देशक अयान मुखर्जी के पिता का निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

  • March 14, 2025

    डेस्क। मशहूर अभिनेता देब मुखर्जी ने शुक्रवार (14 मार्च) को दुनिया को अलविदा कह दिया। वह उम्र 83 साल के थे। पिछले कुछ महीनों से वे बीमार चल रहे थे और उम्र से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे थे। वह मशहूर निर्देशक अयान मुखर्जी के पिता और आशुतोष गोवारिकर के ससुर थे। देब मुखर्जी का अंतिम संस्कार आज शाम चार बजे मुंबई के जुहू स्थित पवन हंस श्मशान घाट में होगा।


    बॉलीवुड के कई बड़े सितारे उन्हें आखिरी विदाई देने देने के लिए पहुंच सकते हैं। देब मुखर्जी सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि नॉर्थ बॉम्बे दुर्गा पूजा के आयोजन में भी बड़ी भूमिका निभाते थे। यह मुंबई का मशहूर दुर्गा पूजा समारोह है, जिसमें हर साल काजोल, रानी मुखर्जी, रुपाली गांगुली और तनीषा जैसे सितारे शामिल होते हैं।

    Share:

    Holi 2025: राष्ट्रपति और PM मोदी ने दी होली बधाई, राहुल समेत इन दिग्गजों ने भी दीं शुभकामनाएं

    Fri Mar 14 , 2025
    नई दिल्ली। देश भर में आज होली के त्योहार की धूम मची हुई है। लोग इस मौके को खुशी और सौहार्द के साथ मना रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई नेताओं ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved