• img-fluid

    धामनगरः नवीन पटनायक को झटका! 13 साल बाद उपचुनाव में हारी BJD

  • November 07, 2022

    धामनगर। 6 राज्यों की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने 4 पर जीत हासिल की है। इनमें ओडिशा की धामनगर सीट (Dhamnagar By-Election) का नाम शामिल है। खास बात है कि इसके साथ ही पार्टी ने राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (ruling Biju Janata Dal) के उपचुनाव में जारी विजयरथ को रोक दिया है। हालांकि, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Chief Minister Naveen Patnaik) भी इस सीट पर भाजपा की जीत की बात कह रहे थे।

    कैसे है झटका
    साल 2009 के बाद पहली बार बीजेडी ने उपचुनाव में हार का सामना किया है। अगले ही महीने राज्य की पदमपुर सीट पर उपचुनाव होना है और 2024 विधानसभा चुनाव भी दस्तक देंगे। ऐसे में बीजद की हार के कई मायने निकल रहे हैं। सीट पर भाजपा के सूर्यवंशी सूरज ने जीत दर्ज की है। उनके पिता विष्णु चरण सेठी के निधन के बाद सीट खाली हो गई थी, जिसके चलते उपचुनाव हुए। धामनगर में कांग्रेस चौथे स्थान पर रही।


    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीएम ने कहा, ‘हमने बहुत कम ही उपचुनाव गंवाए हैं। मैंने हमेशा लोगों के फैसले का सम्मान किया है। हाल ही में विधायक विष्णु चरण सेठी का निधन हुआ और वह काफी लोकप्रिय नेता थे। भाजपा के पास यह सीट कई सालों से है। उनके बेटे को टिकट दिया गया। उम्मीद थी कि वे जीतेंगे।’

    अन्य सीटों पर हाल
    हरियाणा की आदमपुर सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के परिवार का कब्जा रहा है। इस बार भी दबदबा बरकरार रहा, लेकिन जीत दर्ज करने वाले भव्य बिश्नोई भाजपा के टिकट पर मैदान में थे। उनके पिता कुलदीप बिश्नोई इस साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। तेलंगाना की मुनुगोडे सीट पर भाजपा और टीआरएस के बीच हुई कांटे की टक्कर में मुख्यमंत्री केसीआर के दल ने बाजी मार ली। यहां कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही।

    उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ पर भाजपा के अमन गिरि जीते। बिहार की गोपालगंज सीट भी भाजपा के खाते में आई। जबकि, मोकामा सीट पर हुए उपचुनाव में बाहुबली नेता अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर जीत हासिल की।

    Share:

    चुनाव में नकद खर्च सीमा घटाने की तैयारी में EC, केंद्र को भेजा प्रस्ताव

    Mon Nov 7 , 2022
    नई दिल्ली। चुनावों (elections) के दौरान अधिक पारदर्शिता (Transparency) और नकद लेन-देन (cash transactions) पर लगाम के लिए निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने एक प्रस्ताव तैयार किया है। इसके तहत उम्मीदवारों के नकद खर्च को दो हजार रुपये करने का प्रस्ताव है। पहले यह सीमा 10 हजार तक थी। यानी अब उम्मीदवार के प्रचार पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved