• img-fluid

    Dewas : सेल्फी लेते हुए 7 लड़कियां डूबी तालाब में, 6 को बचाया लेकिन…

  • January 19, 2021

    देवास। सेल्फी फिर जान पर बन आयी। इस बार देवास में सेल्‍फी लेने के चक्‍कर में हादसा हुआ है। यहां सेल्फी लेने के चक्कर में 7 लड़कियां और महिलाएं तालाब में डूब गईं। उनमें से 6 को तो मौके पर मौजूद मछुआरे और चरवाहे ने बचा लिया, लेकिन एक किशोरी का अब तक पता नहीं चल पाया है। किशोरी अपने रिश्तेदारों के साथ पिकनिक (Picnic) मनाने पहुंची थी, लेकिन यह पिकनिक मौत की दावत बन गयी।


    देवास के राजानल तालाब में ये हादसा हुआ। हादसे की शिकार लड़की अपने रिश्तेदारों के साथ पिकनिक मनाने गयी थी। उनके साथ अन्‍य महिलाएं और लड़कियां भी थीं। उसे बचाने के चक्कर में एक के बाद एक 6 लड़कियां और महिलाएं तालाब में कूदती गयीं। उन सबको तो वहां मौजूद मछुआरे और चरवाहे ने बचा लिया, लेकिन एक लड़की को नहीं बचाया जा सका। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। सुबह होते ही फिर से लड़की की तलाश की जा रही है।

    ऐसे हुआ हादसा : खटांबा में अपने रिश्तेदार के यहां आई किशोरी पिकनिक मनाने के लिए राजानल तालाब गई थी। पिकनिक के दौरान राजानल तालाब पर सभी सेल्फी लेने में मस्त थे। उसी दौरान एक किशोरी अचानक तालाब में गिर गयी। उसे बचाने के लिए एक के बाद एक 7 लोग (जिसमें महिलाएं और लड़कियां थीं) ने एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में तालाब में गिरते गए। मछली पकड़ने वाले और भैंस चराने वाले व्यक्ति की नज़र इन लोगों पर पड़ी। दोनों अपनी जान की परवाह न करते हुए तालाब में कूद गए। दोनों ने 6 लोगों को तालाब से निकाल लिया लेकिन एक किशोरी का पता नहीं चल सका।


    NDRF करेगी तलाश : बीएनपी थाना अंतर्गत शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर राजानल तालाब में सेल्फी लेने के चलते लड़कियां और महिलाएं डूब गईं। इन लोगों को डूबते हुए दो लोगों ने देखा। दोनों ने तालाब में मशक्कत के बाद 6 लोगों को सुरक्षित बचा लिया, लेकिन 14 साल की किशोरी नुज्जत डूब गयी। वो सांवेर की रहने वाली थी। सूचना मिलने पर बीएनपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों और ग्रामीणों ने तालाब में किशोरी को तलाश शुरू की, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन अंधेरा होने के कारण बंद कर दिया गया। अब एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपेरशन चलाएगी।

    Share:

    मप्र में कोरोना के 304 नये मामले, 03 लोगों की मौत

    Tue Jan 19 , 2021
    भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के नये मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 304 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 03 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या दो लाख 51 हजार 882 और मृतकों की संख्या 3756 हो गई […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved