• img-fluid

    महाकाल के सामने 70 मीटर अधिग्रहित जमीन पर मिलेगी श्रद्धालुओं को कई सुविधाएँ

  • November 20, 2021

    • 13 हजार वर्गमीटर से अधिक भूमि अधिग्रहित की जाएगी-महाकाल के पीछे 700 मीटर तक होगा विकास

    उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं को शिखर दर्शन से लेकर मंदिर के गर्भगृह तक जाकर भगवान के दर्शन करने में आसानी होगी। यही ध्यान में रखते हुए मृदा प्रोजेक्ट के काम किए जा रहे हैं। महाकाल के ठीक सामने 70 मीटर के दायरे में भूमि अधिग्रहित की जा रही है। इस जमीन पर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी और पीछे के भाग में भी विकास के कई काम होंगे। यह बात कल कलेक्टर और प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों ने मीडियाकर्मियों को महाकाल क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर चल रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताई। अधिकारियों के अनुसार महाकालेश्वर मन्दिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या, भीड़ प्रबंधन व आगन्तुक श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिये उद्देश्य से महाकाल मन्दिर के समीप 70 मीटर के दायरे में भूमि अधिग्रहित की जायेगी। अर्जित की जाने वाली भूमि का कुल क्षेत्रफल 13 हजार से अधिक वर्गमीटर में की जायेगी।


    इस सम्बन्ध में प्रारम्भिक अधिसूचना जारी कर भूमि अर्जन पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम की धारा-11 के अन्तर्गत घोषित किया है। महाकाल मन्दिर के समीप महाकाल चौराहे के बीच 70 मीटर के दायरे में विस्तारीकरण किया जाएगा। महाकाल मन्दिर प्रबंध समिति के प्रस्ताव पर महाकाल मन्दिर के सामने महाकाल चौराहे की तरफ 70 मीटर क्षेत्र का अधिग्रहण हेतु कलेक्टर द्वारा भूमि अर्जन पुनर्वास एवं पुनव्र्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत धारा-11 प्रकाशन हेतु जारी कर दी गई है। उक्त प्रस्ताव के माध्यम से 70 मीटर दायरे में 13145 वर्गमीटर भूमि एवं इस पर स्थित 152 मकानों का अधिग्रहण किया जाएगा।

    Share:

    चम्पा कुंडी में दो भाईयों में खूनी संघर्ष

    Sat Nov 20 , 2021
    सुबह घरेलू विवाद के बाद दो भाई लड़े..एक का सिर फूटा-पत्नी भी घायल हुई-बहादुरगंज के समीप चम्पाकुंडी में सुबह हुई घटना उज्जैन। शहर के मध्य स्थित बहादुरगंज के समीप चम्पाकुंडी में आज सुबह संघर्ष हो गया तथा एक भाई का सिर फूट गया और उसकी पत्नी भी घायल हो गई। दोनों के बीच विवाद नयापुरा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved