• img-fluid

    शिव नवरात्रि के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने किए बाबा महाकाल का शेषनाग दर्शन

  • February 22, 2022

    उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में शिव नवरात्र चल रही है। शिव नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार शाम को बाबा महाकाल ने शेषनाग स्वरूप में दर्शन दिए।



    सायं पूजन के पश्चात भगवान महाकाल ने शेषनाग धारण किया। इसके पूर्व शासकीय पुजारी घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में 11 ब्राम्हणों द्वारा महाकालेश्वर भगवान का अभिषेक एकादश-एकादशनी रूद्रपाठ से किया गया। सायं पूजन पश्चात बाबा महाकाल को नवीन लाल रंग के वस्त्र धारण करवाये गये। साथ ही मुकुट,मुण्ड माला एवं फलों की माला के साथ शेषनाग धारण करवाया गया।

    बुधवार 23 फरवरी को महाकालेश्वर भगवान घटाटोप के स्वरूप में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।

    Share:

    रूस के साथ जर्मनी ने नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन परियोजना की रद्द

    Wed Feb 23 , 2022
    बर्लिन । तमाम कोशिशों और चेतावनियों के बाद भी यूक्रेन पर हमला करने से रूस ने कदम पीछे नहीं खींचा। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने डुनास्क और लुहांस्क को आजाद देश की मान्यता दे दी है और उनकी सुरक्षा में रूसी फौजें तैनात कर दी हैं। इस बीच रूस को लेकर पश्चिमी देश प्रतिबंध लगाना शुरू […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved