• img-fluid

    शिप्राजी के दोनों तरफ फोरलेन बनाकर विकास किया जाएगा-अशोक प्रजापत

  • October 04, 2023

    • भाजपा नेता ने कहा कुत्ता बावड़ी स्वेज फार्म पर 100 एकड़ भूमि बेकार पड़ी-बस पार्किंग बनाएंगे

    उज्जैन। शहर में अशोक प्रजापत राजनेता और समाजसेवी के रूप में अधिक पहचाने जाते हैं। ठोस सेवा करने वाली पुरानी संस्थानों में शायद ही कोई हो जिसके प्रजापत अध्यक्ष ना रहे हों, संस्थापक ना रहे हों, अथवा वर्तमान में ट्रस्टी ना हों। मूलत: समाजसेवा से ही राजनीति में प्रवेश करने वाले अशोक प्रजापत नगर के विकास को लेकर खासे सचेत रहते हैं। उनका विश्वास है कि यदि उज्जैन उत्तर से भाजपा ने अवसर दिया तो समूचे सिंहस्थ क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने और शिप्राजी के दोनों किनारो की कायापलट करने की योजना उनके मन में है।

    चर्चा में प्रजापत ने बताया शहर में महाकाल लोक बनने के बाद पार्किंग की जगह नहीं है। सड़कें गलियों जैसी हो गईं हैं और यातायात रेंग-रेंगकर चल रहा है। लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही है। इन सबका उपाय शिप्राजी के दोनों किनारों को विकसित करने में है। उनके मुताबिक नानाखेड़ा से मंगलनाथ तक शिप्राजी के दोनों किनारों पर निरंतर घाट बनाए जाएं, दोनों तरफ फोरलेन बनाए जाएँगे, सघन पौधारोपण किया जाएगा और वहां बड़ी-बड़ी इमारतें, धर्मशाला, वेयरहाउस और स्कूल बनाने की अनुमति दी जाएगी। यह भी निश्चित होगा कि आवासीय क्षेत्र नहीं रखा जाएगा। इससे किसान 11 वर्ष लाभ कमा सकेंगे और वहीं बड़ी-बड़ी इमारतें सिंहस्थ के दौरान अखाड़ों के काम आ जाएंगी। इससे अखाड़ों को अस्थाई निर्माण का खर्च भी बचेगा और लाखों यात्रियों को ठहरने लायक भवन तैयार मिलेंगे। इससे प्रशासन को भी तैयारी में कम चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। दूसरी ओर आवासीय नहीं होने से अखाड़े भी अपने नियत स्थान पर ही रहेंगे। इसके लिए भोपाल में लैंड यूज परिवर्तित करना होगा।

    नृसिंह घाट टीले पर शिप्राजी की प्रतिमा लगे
    प्रजापत का एक सुझाव और महत्वपूर्ण है। उनके मुताबिक नृसिंह घाट के सामने शिप्रा जी के बीच में जो टीला है वहाँ शिप्रा मैया की भव्य प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए? वहाँ से भूखी माता होकर रामघाट तक नौका विहार आरंभ करने से पर्यटन भी बढ़ेगा।

    स्वेज फार्म पर बनेगी पार्किंग
    श्री प्रजापत ने एक बहुत महत्वपूर्ण सुझाव दिया है जो अभी तक किसी को नहीं सूझा। उन्होंने कहा कुत्ता बावड़ी क्षेत्र में स्वेज फार्म बना है जहाँ 100 एकड़ शासकीय भूमि बेकार पड़ी है, वहाँ बसों की पार्किंग बनाई जाए तो 400 से अधिक बसें खड़ी हो सकती है। वर्तमान में महाकाल में आने वाली सारी बसें और कारें वहाँ व्यवस्थित पार्क हो सकती है और वहाँ से ई रिक्शा चला दिया जाए।

    श्री के आसपास उद्योग लगे
    श्री उद्योग बंद हो चुका है, वहीं उंडासा तालाब है और आसपास बंजर जमीन है। वहाँ से लगाकर कानीपुरा के आगे तक सैकड़ों एकड़ सरकारी भूमि है। वहाँ भी उद्योग खोले जाने चाहिए।

    पार्टी में भी सेवा का इतिहास
    प्रजापत ईंट भट्टे के पारिवारिक व्यवसाय में संलग्न हैं। तीनों भाइयों का संयुक्त कुटुंब व्यवसाय संभालता है। वह 1995 से लगातार 2 बार पार्षद रहे और नगर निगम में पार्षद दल के नेता का दायित्व संभाला। शिवराज सिंह सरकार ने वर्ष 2008 में मध्यप्रदेश माटी कला बोर्ड का गठन किया जिसके वह पहले अध्यक्ष रहे। राज्य मंत्री के रूप में उन्होंने 5 वर्ष तक पूरे प्रदेश में दौरा कर कुम्हारी करने वाले पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति के परिवारों और कलाकारों को बोर्ड की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाया। 3 बार भाजपा के नगर महामंत्री रहे और एक बार जिला उपाध्यक्ष, अनेक बार पार्टी की ओर से आंदोलन में भाग लेकर जेल यात्राएं की। 10 वर्ष तक प्रजापति कुंभकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष रहे। प्रजापति चौरासी संघ के वर्ष 2004 से आज तक अध्यक्ष हैं और पूर्विया प्रजापति समाज के 1985 से जिला अध्यक्ष हैं। श्री यादे माता मंदिर धर्मशाला के 2003 से आज तक अध्यक्ष हैं। इसके अलावा श्री चारधाम मंदिर ट्रस्ट, श्री हनुमान भक्तमंडल, श्री चक्रतीर्थ न्यास, श्री शिप्रा शुद्धिकरण न्यास, उज्जैन चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल के पहले दिन से ट्रस्टी हैं। शहर की बड़ी सामाजिक संस्थाओं को देखें तो लगभग सभी ने उन्हें जोड़ रखा है।

    Share:

    कनाडा के बाद लंदन में खालिस्तान समर्थकों ने भारत के खिलाफ उगला जहर, जलाया तिरंगा

    Wed Oct 4 , 2023
    नई दिल्ली: दुनियाभर में खालिस्तानी समर्थक भारत के खिलाफ जहर उगलने का काम कर रहे हैं. हाल ही में खालिस्तानी समर्थकों के एक समूह ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया है. दरअसल, खालिस्तानियों ने यह प्रदर्शन 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भारतीय तिरंगे को […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved