• img-fluid

    लालू को भारत रत्न की मांग पर भड़के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, बोले- शर्म आनी चाहिए…

  • October 27, 2024

    पटना। कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय जनता दल(आरजेडी) (Rashtriya Janata Dal (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President) सह बिहार (Bihar) के पूर्व सीएम लालू यादव (former CM Lalu Yadav) को भारत रत्न (Bharat Ratna) देने की मांग पर भाजपा नेता (BJP leader) प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा (Deputy Chief Minister Vijay Sinha) ने जमकर पलटवार किया है। मुजफ्फरपुर में बीस सूत्री की बैठक में शामिल होने आए उपमुख्यमंत्री ने राजद सुप्रीमो के लिए भारत रत्न की मांग पर चुटकी लेते हुए कहा कि लालू यादव जंगलराज के पुरोधा और भ्रष्टाचार के मसीहा हैं। उनके कारण हमारे राज्य के लोग दूसरे राज्यों में शर्मिन्दा होते हैं। ऐसे लोगों के लिए भारत रत्न की मांग करने वालों को शर्म आनी चाहिए।


    विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में भारत रत्न पाने योग्य दर्जनों नाम हैं, जिन्होंने अपने खून पसीने से राज्य को सींचा है। ऐसी विभूतियों पर केंद्र सरकार की पूरी नजर है। उनकी याद में ही अटल सभा भवन बनी है, जो ऐसी विभूतियों की याद को संजोकर रखेगा। लेकिन जंगलराज के पुरोधा और भ्रष्टाचार के मसीहा लालू यादव को न्यायालय ने सजा दी है। ऐसे व्यक्ति के लिए भारत रत्न की मांग राजद के लोग ही कर सकते हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि लालू यादव बिहार के ऐसे रत्न हैं जिनके कारण लोगों को राज्य के बाहर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। जिसने जनता की गाढ़ी कमाई लूटकर बिहार को बर्बाद कर दिया और हत्या, लूट, बलात्कार, अपहण जैसे अपराधों को बढ़ावा दिया, ऐसे नेता लालू यादव पर गर्व करने वालों के लिए मुझे कुछ नहीं कहना है।

    राजद कांग्रेस को माफ नहीं करेगी जनता
    शराब से मौत के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि जो पदाधिकारी मौत के मामलों को छुपाएंगे उनपर भी कार्रवाई की जाएगी। हमे बीमारी को खत्म करना है। इसके लिए उसे छुपाने के बजाए सच्चाई को सामने लाना है। वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी और राजद, कांग्रेस के बयान पर उन्होंने कहा कि जनता इन लोगों को माफ नहीं करेगी। शराबबंदी के निर्णय के समय भाजपा विपक्ष में थी और राजद कांग्रेस सरकार में थे। भाजपा का मानना है कि शराबबंदी के निर्णय पर सभी दल एकमत हैं, तो राज्यहित में बीजेपी इस निर्णय के साथ है। आज वही राजद और कांग्रेस के नेता शराबबंदी के विरोध कर रहे हैं। शराब से होने वाली मौत पर उन्होंने कहा कि शराब से मौत की बात छुपाने वाले अधिकारी ही नहीं, मौत का सामान बेच रहे शराब माफिया को भी बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में अब शराब माफिया, बालू माफिया और जमीन माफिया की खैर नहीं। सरकार की इनपर गहरी नजर है और उनपर नियम और कानून बनाकर इनका खत्म किया जा रहा है।

    बदलेंगे मुजफ्फरपुर शांति सामिति के सदस्य, होगी सामीक्षा
    उपमुख्यमंत्री बीस सूती की बैठक में कॉलेक्ट्रेट सभागार में शामिल हुए। वहां भाजपा नेताओं ने जिला शांति सामिति की सामीक्षा की मांग की। भाजपा नेताओं का कहना था कि जिला शांति सामिति की सामीक्षा वर्षों से नहीं हुई है। इसमें कई दागी चेहरे शामिल हैं। उन लोगों का भी नाम है जो सक्रिय नहीं हैं और शांति सामिति की बैठक में हिस्सा भी नहीं लेते। उपमुख्यमंत्री ने इसपर डीएम को शांति सामिति के नामों की सामीक्षा करने को कहा। दागी और निष्क्रिय सदस्य हटाकर वहां नए चेहरे शामिल किए जाएंगे।

    Share:

    झारखंड चुनाव: ओवैसी की पार्टी ने पहले चरण की 7 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवारों के नाम

    Sun Oct 27 , 2024
    रांची। झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव (Jharkhand assembly elections) के लिए असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी AIMIM ने पहले चरण की सात विधानसभा सीटों (Seven assembly seats) के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। इस दौरान पार्टी जिन 7 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है, उनके नाम पाकुड़, […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved