उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

मक्सी रोड पर ही बनेगा ई-बस के लिए डिपो एवं चार्जिंग पाइंट

  • कैबिनेट ने दी है 100 ई बस की मंजूरी-मक्सी रोड की जमीन लेने के लिए परिवहन विभाग को नगर निगम ने लिखा पत्र

उज्जैन। शहर में इलेक्ट्रॉनिक बस चलेगी इसके लिए डिपो एवं चार्जिंग पॉइंट मक्सी रोड पर बनाया जाएगा। निगम आयुक्त ने परिवहन विभाग को जमीन लेने के लिए पत्र लिख दिया है।
शहरी पर्यावरण और परिवहन को सुधारने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर 2025 में ई-बस चलाने की योजना बना रही है। इस योजना के अंतर्गत उज्जैन शहर को 100 बस मिलने वाली है। नए साल में यह बसें शहर की सड़कों पर दौड़ेगी। इसकी तैयारी के लिए काम शुरू हो चुका है। एक ओर कैबिनेट ने जहाँ मंजूरी दे दी है, वहीं केंद्र सरकार ने भी इस मामले में मध्य प्रदेश के 5 शहरों को यह बस देने की बात कही है।


निगम आयुक्त आशीष पाठक ने बताया यह बस केंद्र और राज्य सरकार मिलकर चलाएगी। इसमें 60 प्रतिशत राशि केन्द्र और 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार वहन करेगी। इन बसों के लिए डिपो और चार्जिंग पॉइंट बनाना हैं। इसके लिए नगर निगम ने पुराने सिटी बस डिपो को ही चिन्हित किया है। यह जमीन परिवहन विभाग की है इसलिए परिवहन विभाग से इस संबंध में पत्र व्यवहार किया जा रहा है और जमीन नगर निगम अपने अधिकार में लेगा और यहाँ पर ई-बस के लिए डिपो और चार्जिंग पॉइंट बनाया जाएगा। जनवरी 2025 से यह ई-बस चलाने की तैयारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान समय में लोक परिवहन के लिए ई-रिक्शा, टाटा मैजिक और सीएनजी तथा डीजल से चलने वाले ऑटो रिक्शा चल रहे हैं। धीरे-धीरे इन सभी को बंद करने की कवायद चल रही है। अब शहर में आने वाले दिनों में सिर्फ ई-रिक्शा, ई-बस ही चलते दिखाई देंगे, जिससे शहर का पर्यावरण एवं यातायात सुधार होगा।

Share:

Next Post

उज्जैन शहर में अभी भी 100 से अधिक अवैध कालोनियाँ

Thu Jul 4 , 2024
39 कालोनियाँ वैध की पूर्व में-अभी भी कट रही है कालोनियाँ उज्जैन। शहर में अभी भी अवैध कालोनियाँ तेजी से कट रही हैं तथा उन पर कोई रोक नहीं हैं। संख्या की बात करें तो 100 से अधिक अवैध कालोनियाँ उज्जैन में हैं। मध्य प्रदेश में अब तक तीन बार अवैध कॉलोनी को वैध करने […]