• img-fluid

    हम्मालों का प्रदर्शन, मंडी में हड़ताल

  • April 29, 2022

    • नीलामी बंद रहने से किसानों को अपनी उपज भरे वाहन वापस ले जाना पड़े

    महिदपुर। कृषि उपज मंडी में गुरुवार को उचित मजदूरी को लेकर हम्मालों और तुलावटियों ने हंगामा करते हुए मंडी बंद का ऐलान कर दिया इससे मंडी में दिनभर नीलामी कार्य बंद रहा। मंडी अधिकारियों, व्यापारी, किसान एवं हम्मलो के बीच 3 से 4 घंटे तक चली बैठक में भी निर्णय नहीं होने पर हम्मालों ने काम बंद कर अनिश्चितकालीन मंडी में नीलामी बंद कर दी। किसानों को अपनी उपज लेकर वापस होना पड़ा। गुरुवार को सुबह उचित मजदूरी को लेकर व्यापारी और हम्मालो के बीच झड़प हो गई इसमें हम्मालो ने कार्य बंद करते हुए मंडी का मुख्य गेट बंद करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया और उचित मजदूरी देने की मांग करने लगे।



    इसके बाद मंडी अधिकारी और कर्मचारियों की समझाइश के बाद हम्माल शांत हुए और बैठक के लिए बुलाया गया। बैठक में एसडीएम कैलाशचंद्र ठाकुर,तहसीलदार विनोद शर्मा, मंडी सचिव अश्विन सिन्हा ने व्यापारी, किसानों के साथ बैठक ली। लेकिन कोई हल नहीं निकलने पर मंडी अनिश्चितकाल के लिए बंद की घोषणा कर दी गई तथा किसानों से अनुरोध किया गया कि जब तक मंडी प्रारंभ होने की सूचना नही दी जाए वो अपना माल कृषि उपज मंडी में विक्रय हेतु नहीं लाए।

    Share:

    'PM मोदी ने बदला चुनाव का नैरेटिव', जानिए BJP चीफ JP नड्डा ने क्यों कही ये बात

    Fri Apr 29 , 2022
    अहमदाबाद: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) आगामी विधान सभा चुनाव (Assembly Election) से पहले गुजरात (Gujarat) के दौरे पर पहुंचे हैं. इस दौरान आज (शुक्रवार को) जेपी नड्डा ने अहमदाबाद (Ahmedabad) में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि जातिवाद की राजनीति को, संप्रदायवाद की राजनीति को, क्षेत्रवाद की राजनीति […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved