• img-fluid

    महिंद्रा की नई SUV 3XO की डिलीवरी शुरू, कंपनी ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता

  • May 28, 2024

    नई दिल्‍ली (New Delhi)। महिंद्रा (Mahindra) XUV 3XO की डिलीवरी आज 26 मई 2024 से शुरू होने वाली है। ऑटोमेकर ने पहले घोषणा की थी कि सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी ने 15 मई को बुकिंग ओपेन होने के केवल एक घंटे के अंदर 50,000 बुकिंग हासिल की है। XUV 3XO 9 वैरिएंट में उपलब्ध है। इसके बेस मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 7.49 लाख है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

    पहले होगी इन वैरिएंट्स की डिलीवरी
    महिंद्रा XUV 3XO 9 ट्रिम्स M1, M2, M2 Pro, M3, M3 Pro, AX5, AX5 Luxury, AX7 और AX7 Luxury में उपलब्ध है। रिपोर्ट के अनुसार शुरुआती डिलीवरी 4 खास ट्रिम्स AX5, AX5 L, MX3 और MX3 Pro के लिए है। AX5 ट्रिम की कीमत 10.69 लाख से शुरू होती है, जबकि AX5 L की कीमत 11.99 लाख से शुरू होती है। वहीं, MX3 और MX3 Pro वैरिएंट की कीमत क्रमशः 9.49 लाख और 9.99 लाख है।

    पेट्रोल वैरिएंट की डिमांड सबसे ज्यादा
    रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 70 प्रतिशत XUV 3XO बुकिंग पेट्रोल वैरिएंट के लिए है। यह पिछले मॉडल XUV300 की बिक्री में देखी गई डिमांड से अलग है।



    महिंद्रा ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता
    इस डिमांड को पूरा करने के लिए महिंद्रा ने पहले ही XUV 3XO की 10,000 से ज्यादा यूनिट का उत्पादन किया है। उत्पादन क्षमता को 9,000 यूनिट प्रति माह तक बढ़ा दिया गया है। निवर्तमान XUV300 मॉडल के उत्पादन संख्या की तुलना में यह वृद्धि महत्वपूर्ण है।

    महिंद्रा के सीईओ ने क्या कहा?
    महिंद्रा एंड महिंद्रा ऑटो एंड फार्म इक्विपमेंट सर्विसेज के कार्यकारी निदेशक और सीईओ राजेश जेजुरिकर ने समय पर डिलीवरी के लिए महिंद्रा की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। खासकर पहली बार कार खरीदने वालों के लिए जो लंबे समय तक इंतजार करने को तैयार नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी समझती है कि पहली बार कार खरीदने वालों को कार के लिए महीनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हम इसके प्रति बहुत सचेत हैं।

    Share:

    Shani Jayanti: 6 जून का दिन है खास, बस करें ये छोटा सा काम, शनिदेव बरसपाएंगे कृपा

    Tue May 28 , 2024
    नई दिल्ली (New Delhi)। ज्येष्ठ (Jyeshtha) महीने की अमावस्या बहुत खास है। खासकर शनि की साढ़ेसाती (Saturn’s Sadesati), शनि की ढ़ैया (Saturn’s Dhaiya) और शनि की महादशा (Saturn’s Mahadasha) से पीड़ित लोगों के लिए 6 जून का दिन बहुत खास होने वाला है। इस दिन शनि जयंती (Shani Jayanti) है। इस दिन अगर शनि देव […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved