• img-fluid

    Delhi Weather : दिल्‍लीवालों को अब मिलेगी लू से राहत, IMD का येलो अलर्ट जारी; जानें मौसम ताजा अपडेट

  • June 02, 2024

    नई दिल्‍ली(New Delhi) । दिल्ली(Delhi) में शनिवार को दोपहर बाद मौसम में बदलाव(Change in weather) देखने को मिला। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance)के चलते धूल भरी तेज (Dusty Sharp)हवाएं चलीं और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। इससे दिल्लीवालों को लू से राहत मिली। अगले चार दिन भीषण गर्मी से थोड़ी राहत के आसार हैं।

    राजधानी में शनिवार को शुक्रवार के मुकाबले तापमान में कुछ कमी आई। शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री रहा था तो शनिवार को 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। कई इलाकों में शुक्रवार के मुकाबले तापमान 3 से 4 डिग्री कम रहा। हालांकि, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस था, जो शनिवार को 30.2 डिग्री रहा।


    दिल्ली में रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी

    मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी लू से राहत रहेगी। दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस दौरान दिल्ली के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अगले 4 से 5 दिनों तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 29 से 30 डिग्री के आसपास रह सकता है।

    दिल्ली में गर्मी से अब तक तीन की जान गई

    दिल्ली में पिछले तीन दिनों में गर्मी की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों लू लगने के कारण हीट स्ट्रोक के शिकार हुए थे। गर्मी की वजह से शनिवार को लोकनायक अस्पताल में 31 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा सफदरजंग अस्पताल में हीट स्ट्रोक के इलाज के लिए आए दो लोगों की पिछले दो दिनों में जान चली गई है।

    लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि भजनपुरा के रहने वाले 31 वर्षीय व्यक्ति की शनिवार रात तीन बजे जान चली गई। शुक्रवार रात को अस्पताल में लाया गया था। इस दौरान वह बेहोशी की स्थिति में था। मरीज के बारे में पता किया तो वह शराब बहुत पीता था और धूप में चलते हुए अचानक गिर गया था। इसके बाद उसे अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। मरीज की हालत को देखते हुए उसे वेंटिलेटर पर भी रखा गया, लेकिन कुछ समय बाद उसकी जान चली गई।

    सफदरजंग में हीट स्ट्रोक के 12 मरीज भर्ती

    दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में अभी तक हीट स्ट्रोक की वजह से 12 लोगों को भर्ती किया गया। इनमें दो की मौत हो गई और 10 अन्य का इलाज चल रहा है। लोक नायक अस्पताल में भी हीट स्ट्रोक की वजह से अभी तक पांच मरीज भर्ती किया जा चुके हैं। वहीं, राम मनोहर लोहिया में भी चार मरीजों को हीट स्ट्रोक की वजह से भर्ती किया जा चुका है।

    भाजपा विधायकों ने रणनीति बनाई

    दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर अब भाजपा विधायक भी सक्रिय हो गए हैं। विधायकों की तरफ से कॉलोनियों में जरूरत के हिसाब से टैंकर से पानी भेजा जा रहा है। घोंडा से भाजपा विधायक अजय महावर ने शनिवार को अपने क्षेत्र के लिए 9818383846 और 9312593299 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

    तापमान में गिरावट

    जगह                               शुक्रवार                           शनिवार

    जाफरपुर कला                   48.3                       44.5 डिग्री सेल्सियस

    नजफगढ़                           49.2                       44.6 डिग्री सेल्सियस

    नरेला                               49.4                        46.2 डिग्री सेल्सियस

    पूसा                                 48.3                   45.2 डिग्री सेल्सियस

    Share:

    जब रोहित शर्मा से मिलने मैदान में घुसा उनका 'जबरा फैन'

    Sun Jun 2 , 2024
    मुंबई (Mumbai)। इंडिया वर्सेस बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप वॉर्म-अप मैच (India vs Bangladesh T20 World Cup warm-up match) कल यानी 1 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच के दौरान रोहित शर्मा का एक जबरा फैन उनसे मिलने मैदान में घुस गया। सारी सुरक्षा को सेंध लगाकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved