• img-fluid

    गणतंत्र दिवस के चलते ढाई घंटे बंद रहेगा दिल्ली एयरपोर्ट, 26 जनवरी तक सुबह की दिल्ली उड़ान निरस्त

  • January 21, 2024

    – 26 तक रहेगी निरस्त, बुकिंग करवा चुके यात्री परेशान, कंपनी दूसरी उड़ानों में कर रही एडजस्ट
    – दिल्ली में सुरक्षा कारणों से सुबह 10.20 से 12.45 बजे तक किसी विमान को उडऩे और उतरने की मंजूरी नहीं

    इंदौर।  देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 26 जनवरी तक के लिए एयरपोर्ट को सुबह ढाई घंटे के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। इसके तहत सुबह 10.20 से दोपहर 12.45 बजे तक यानी 2 घंटे 25 मिनट तक एयरपोर्ट बंद रहेगा। इस दौरान किसी भी विमान को उडऩे और उतरने की अनुमति नहीं होगी। इसके चलते इंदौर से जुड़ी उड़ानें भी प्रभावित हो रही हैं। इंडिगो ने इस दौरान दिल्ली से सुबह आने वाली अपनी एक उड़ान को 26 जनवरी तक के लिए निरस्त कर दिया है।


    विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक यह व्यवस्था हाल ही में लागू की गई है। दिल्ली में गंणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा के खास इंतजाम रहते हैं, साथ ही इस बार 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन भी है। इसे देखते हुए ज्यादा सुरक्षा बरती जा रही है। दिल्ली एयरपोर्ट प्रबंधन ने नोटम (नोटिस टू एयरमैन) जारी करते हुए 26 जनवरी तक सुबह ढाई घंटे सभी उड़ानों के उडऩे और उतरने पर रोक लगा दी है। इस दौरान सिर्फ सेना और वीवीआईपी विमान ही उतर सकेंगे। एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा लागू की गई इस व्यवस्था के कारण बंद रहने के समय के आगे और पीछे संचालित होने वाली उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। इंडिगो की सुबह 10.25 बजे दिल्ली से इंदौर आने वाली उड़ान (6ई-6211) को कंपनी ने 26 जनवरी तक के लिए निरस्त करते हुए बुकिंग भी बंद कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि 27 जनवरी से यह उड़ान दोबारा तय समय पर संचालित होगी। इन उड़ानों में बुकिंग करवा चुके यात्रियों को कंपनी ने अपनी दूसरी उड़ानों में एडजस्ट करने या रिफंड का विकल्प दिया है।

    जबलपुर से रात को नहीं आया विमान, सुबह की उड़ान भी निरस्त
    देश के कुछ शहरों में खराब मौसम के चलते हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। इसमें प्रदेश का जबलपुर भी शामिल हैं। कल यहां खराब मौसम के चलते रात 8.50 बजे जबलपुर से इंदौर आने वाली उड़ान को निरस्त कर दिया गया। यह विमान रात को इंदौर ही रुकता है और सुबह 7.10 बजे वापस जबलपुर जाता है, लेकिन रात को विमान के ना आने पर कंपनी ने सुबह जाने वाली उड़ान को भी निरस्त कर दिया, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई शहरों में खराब मौसम के चलते कल भी 20 से ज्यादा उड़ानें दो से तीन घंटे तक लेट रहीं।

    Share:

    रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होंगे CJI चंद्रचूड़? बस ये एक जज जाएंगे अयोध्या

    Sun Jan 21 , 2024
    नई दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ करने वाली सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ का हिस्सा रहे जजों में से एक ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शरीक होंगे. तत्कालीन सीजेआई रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली इस बेंच में शामिल चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस एसए बोबडे, अशोक भूषण और एस […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved