img-fluid

‘भिखारी’ के रोल से एक्टिंग में डेब्यू, झेला बंटवारे का दर्द…जानें मनोज कुमार के जीवन से जुड़े 10 किस्से

  • April 05, 2025

    नई दिल्ली । मनोज कुमार (Manoj Kumar)का शुक्रवार को निधन(demise) हो गया। मनोज कुमार का निजी जीवन(private life) और फिल्मी करियर(Film career) दोनों ही बहुत दिलचस्प थे। आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ किस्से। बॉलीवुड के महान एक्टर मनोज कुमार का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्हें भारत कुमार के नाम से जाना जाता था। आज हम आपको मनोज कुमार के निजी जीवन और फिल्मी करियर से जुड़े कई दिलचस्प किस्से बता रहे हैं। साल 1957 में आई फिल्म फैशन में मनोज कुमार ने 19 साल की उम्र में 80-90 साल के भिखारी का छोटा सा रोल निभाया था।

    भारत-पाकिस्तान बंटवारे का झेला दर्द

    मनोज कुमार का जन्म अब के पाकिस्तान के ऐबटाबाद में हुआ था। उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बंटवारे का दर्द झेला। राज्य सभा टीवी को दिए एक पुराने इंटरव्यू में मनोज कुमार ने बंटवारे के वक्त को याद किया था।


    बंटवारे की हिंसा में चली गई थी उनके चाचा की मौत

    उन्होंने बताया था कि बंटवारे के बाद हुई हिंसा में उनके चाचा मारे गए थे। इस घटना के बाद उनके पिता बहुत रोए थे।

    दिल्ली आकर शरणार्थी कैंप में रहे

    मनोज कुमार ने बताया कि जब वो वहां से दिल्ली आए थे तो शरणार्थी कैंप में रह रहे थे। उन्होंने उस घटना का जिक्र किया था जब उनकी माँ उनके भाई को जन्म देने वाली थीं।

    उनके भाई की हो गई थी मौत

    उन्होंने बताया था कि उस वक्त हो रही हिंसा की वजह से अस्पताल के लोग अंडरग्राउंड हो गए थे और उनकी मां को इलाज ना मिलने के चलते उनके भाई की मौत हो गई थी।

    शहीद के अवार्ड के लिए भगत सिंह की मां को बुलाया

    मनोज कुमार की फिल्म शहीद (भगत सिंह पर बनी फिल्म) को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म और राष्ट्रीय एकता के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। रिपोर्ट्स की मानें तो इस समारोह के लिए मनोज कुमार ने भगत सिंह की मां को भी बुलाया था।

    लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर बनाई फिल्म

    मनोज कुमार ने अपनी फिल्म उपकार लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर बनाई थी। कहा जाता है कि दिल्ली से मुंबई के ट्रेन सफर में उन्होंने फिल्म की कहानी पन्नों पर उतार दी थी।

    दिलीप कुमार की वजह से शुरू की एक्टिंग

    बचपन में मनोज कुमार ने दिलीप कुमार की फिल्म शबनम (1949) देखी थी। उस फिल्म में दिलीप कुमार का नाम मनोज कुमार था। उसी फिल्म से उन्हें मनोज कुमार नाम और फिल्मी दुनिया दोनों पसंद आ गई थीं।

    अमिताभ बच्चन को दिया मौका

    मनोज कुमार ने बीबीसी को दिए एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि जब अमिताभ बच्चन को लगातार असफलता मिल रही थी और वो हताश होकर मुंबई से दिल्ली जाने के बारे में सोच रहे थे तो उन्होंने बिग बी को अपनी फिल्म ‘रोटी, कपड़ा और मकान’ में मौका दिया।

    भारत कुमार की छवि

    मनोज कुमार ने अपने करियर में कई रोल निभाए, लेकिन देशभक्ति से सराबोर फिल्में करने के चलते उनका नाम भारत कुमार पड़ा। उनकी ये छवि से जुड़ा एक मशहूर किस्सा है।

    जब मनोज कुमार पर भड़की थी एक लड़की

    उन्होंने कई इंटरव्यू में इस किस्से का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि एक बार वो रेस्तरां में सिगरेट पी रहे थे। इतने में एक लड़की बहुत गुस्स में उनके पास आई और उनपर भड़क गई। उसने मनोज कुमार से कहा कि भारत होते हुए सिगरेट पीते हो?

    Share:

    CG: अमित शाह के दौरे से पहले 5-5 लाख के इनामी 4 हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर

    Sat Apr 5 , 2025
    सुकमा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) के छत्तीसगढ़ दौरे (Chhattisgarh tour) से पहले 4 हार्डकोर नक्सलियों (4 Hardcore Naxalites) ने सरेंडर कर दिया। चारों पर कुल 20 लाख रुपए का इनाम था। शाह शुक्रवार रात को रायपुर पहुंचें। शनिवार को दंतेवाड़ा में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के सुकमा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved