• img-fluid

    अहम की अग्नि में धू-धू कर जले दशानन, कुम्भकर्ण एवं मेघनाद

  • October 07, 2022

    नलखेड़ा। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माने जाने वाला पर्व दशहरा नगर में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। माँ बगलामुखी मंदिर के समीप ईदगाह के सामने स्थित मैदान पर भगवान श्रीराम द्वारा अग्निबाण चलाकर रावण के पुतले का दहन किया गया। इसके पूर्व कुम्भकर्ण व मेघनाद के पुतलों का भी दहन हुआ। रावण दहन के पूर्व रंगारंग व आकर्षक आतिशबाजी हुई। उसके पश्चात शस्त्र पूजन व शमी की पूजा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की गई।


    इस दौरान हजारों नागरिक दशहरा मैदान पर उपस्थित थे। बुधवार को नगर में विजयादशमी पर्व मनाया गया। परम्परानुसार बुधवार सायं सांवलिया नाथ मंदिर से राम, लक्ष्मण व हनुमान की सवारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों के पथ संचलन के साथ प्रारम्भ हुई। सवारी सांवलियानाथ मंदिर से चौक बाजार, गणेश चौराहा, नयापुरा, गवलीपुरा होते हुवे दशहरा मैदान पहुंची। सवारी के साथ बड़ी संख्या में नगरवासी चल रहे थे। दशहरा मैदान पर तहसीलदार पारस वैश्य, थाना प्रभारी संतोष पाठक, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय सोनी व गणमान्य नागरिकों द्वारा शस्त्र पूजन कर शमी वृक्ष की पूजन एवं प्रभु श्रीराम की आरती की गई। आतिशबाजी के बाद कुम्भकर्ण व मेघनाद के पुतले का दहन किया गया। अंत में भगवान श्रीराम द्वारा अग्निबाण चलाकर बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया।

    Share:

    चल समारोह में टूटी नेताजी की प्रतिमा झांकी संचालक पर FIR

    Fri Oct 7 , 2022
    बोस की प्रतिमा टूटने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के लोगों ने लगाए कयास गंजबासौदा। बीती रात सुभाष चौक पर झांकियों के विसर्जन चल समारोह के दौरान नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा टूटकर नीचे गिर गई। सुबह जब स्थानीय लोग चौक पर पहुंचे तो दीवार पर नेताजी के जूते अकेले देखे गए। ऊपर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved