img-fluid

डेनियल क्रेग यूनाइटेड किंगडम की रॉयल नेवी में मानद कमांडर नियुक्त

  • September 24, 2021

    डेनियल क्रेग इस समय हॉलीवुड की मशहूर और दुनियाभर में पसंद की जाने वाली नई जेम्स बॉन्ड (James Bond) फिल्म नो टाइम टू डाई की रिलीज की प्रतीक्षा कर रहे है, लेकिन उन्‍हें फिल्‍म से पहले एक विशेष उपलब्धि मिली है। डेनियल को यूनाइटेड किंगडम की रॉयल नेवी में मानद कमांडर नियुक्त किया गया है। इस बड़ी उपलिब्‍ध पर डेनियल ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि वह विशेषाधिकार प्राप्त और सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
    बता दें कि डेनियल क्रेग की नई जेम्स बॉन्ड (James Bond) फिल्म नो टाइम टू डाई 30 सितंबर को भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म से डेनियल को काफी उम्मीदें हैं। वैसे जेम्स बॉन्ड की हर फिल्म सफलता की गारंटी होती है। 23 सितंबर को जेम्स बॉन्ड अभिनेता को रॉयल नेवी में मानद कमांडर के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की गई।
    इस संबंध में जेम्स बॉन्ड के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से डेनियल क्रेग का रॉयल नेवी यूनिफॉर्म में फोटो शेयर किया गया। साथ ही लिखा ‘डैनियल क्रेग को रॉयल नेवी में मानद कमांडर बनाया गया है। कमांडर क्रेग ने कहा ‘मैं वास्तव में वरिष्ठ सेवा के रूप में मानद कमांडर के पद पर नियुक्त होकर विशेषाधिकार प्राप्त और सम्मानित महसूस कर रहा हूं।
    विदित‍ हो कि फिल्‍म ‘नो टाइम टू डाई’ से पहले डेनियल क्रेग कसीनो रॉयल, क्वांटम ऑफ़ सोलेस, स्काईफॉल एंड स्पेक्टर में जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभा चुके हैं। कैरी जोजी फुकुनागा द्वारा निर्देशित जासूसी थ्रिलर में ली सेडॉक्स, रामी मालेक, एना डे अरमास, बेन व्हिस्वा, नाओमी हैरिस, जेफरी राइट, क्रिस्टोफ वाल्ट्ज और राल्फ फिएन्स भी नजर आएंगे।

    Share:

    सौरव गांगुली ने मेरी बल्लेबाजी में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है : वेंकटेश अय्यर

    Fri Sep 24 , 2021
    अबू धाबी। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) (Kolkata Knight Riders (KKR) ) के सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर (opener Venkatesh Iyer) ने चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 सीज़न में अपनी हिटिंग क्षमता से सभी को प्रभावित किया है, और अब उन्होंने खुलासा किया है कि उनके शैली भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से प्रेरित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved