• img-fluid

    आगरा में BJP नेता के मैरिज होम में दलित किशोरी से गैंगरेप, मायावती ने जताया दुख

  • August 23, 2024

    आगरा। आगरा में भाजपा नेता प्रेमचंद कुशवाह के मैरिज होम (Premchand Kushwaha’s Marriage Home) में एक दलित किशोरी के साथ दरिंदगी (Cruelty against Dalit teenager) हुई है। मुख्य आरोपित भाजपा नेता (BJP leader) का चालक है। भाजपा नेता के भतीजे को भी नामजद किया गया है। किशोरी को जिंदा दफनाने की तैयारी थी। समय रहते भीड़ के पहुंचने पर हत्या की घटना टल गई। घटना के विरोध में गुरुवार को सदर थाने में तीन घंटे तक हंगामा चला। पुलिस ने भाजपा नेता के चालक को दुराचार और पोक्सो में जेल भेजा है। भतीजे की भूमिका के संबंध में जांच चल रही है। घटना बुधवार रात करीब नौ बजे की है।

    16 वर्षीय किशोरी घर के पास ही एक दुकान पर सामान लेने गई थी। किशोरी के माता-पिता नहीं हैं। अपनी मौसी के साथ रहती है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बिटिया घर नहीं लौटी तो उन्हें चिंता हुई। उसकी तलाश शुरू की। कुछ लोगों ने बताया कि आखिरी बार बिटिया को कुशवाह महासभा के पदाधिकारी प्रेमचंद कुशवाह के माधव मैरिजहोम के पास देखा था। परिजन मैरिजहोम पहुंचे।



    आरोप है कि वहां भाजपा नेता प्रेमचंद और उनके भतीजे आकाश ने अंदर नहीं जाने दिया। किशोरी के परिजन पीछे की दीवार कूदकर अंदर पहुंचे। अंदर की हालत देख अवाक रह गए। किशोरी बदहवास हालत में मिली। उसने बताया कि भीमसैन उर्फ भीमा ने उसके साथ दुराचार किया। वहां गड्ढा खुदा हुआ था। उसे जिंदा दफनाने की तैयारी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेजा। रात को लेडी लॉयल अस्पताल में मेडिकल नहीं हुआ।

    घरवाले इस बात पर आरोप लगाने लगे कि पुलिस मेडिकल नहीं कराना चाहती है। बमुश्किल सुबह मेडिकल हुआ। रात में ही मुकदमा लिख गया था। गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे बड़ी संख्या में लोग सदर थाने पहुंचे। घटना के विरोध में थाना घेर लिया। किशोरी के परिजन घटना को गैंगरेप की बताने लगे। पुलिस ने उन्हें समझाया। बताया कि पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। बयानों में वह जो भी आरोप लगाएगी पुलिस उसी के अनुसार कानूनी कार्रवाई करेगी।

    करीब तीन घंटे तक थाने पर हंगामा चला। दोपहर करीब एक बजे पुलिस ने भीड़ को बताया कि दुराचार का मुख्य आरोपित भीमसेन उर्फ भीमा पकड़ गया है। इस जानकारी के बाद भीड़ शांत हुई। थाना खाली किया। एसीपी सुकन्या शर्मा के अनुसार किशोरी से हुई वारदात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    आगरा रेप केस को लेकर मायावती ने जताया दुख
    आगरा रेप केस को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी सरकार से दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने इस घटना को लेकर कहा कि दलित युवती के साथ रेप की घटना दुखद और निंदनीय है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि सरकार ऐसे उपाय करें, जिससे ऐसी वारदात आगे न हो पाएं।

    Share:

    Pak vs Ban, 1st Test: पाकिस्तान ने 448/6 पर घोषित की पारी, रिजवान-शकील ने लगाए शतक

    Fri Aug 23 , 2024
    नई दिल्ली। विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Wicketkeeper batsman Mohammad Rizwan) और उपकप्तान सउद शकील (Vice-captain Saud Shakeel.) की शतकीय पारियों और दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 240 रन की साझेदारी (Partnership of 240 runs) के दम पर पाकिस्तान (Pakistan) ने दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट के दूसरे दिन छह विकेट पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved