• img-fluid

    द. चीन सागर में वियतनाम के साथ भारतीय नौसेना ने शुरू किया पैसेज अभ्यास

  • December 26, 2020

    नई दिल्ली । दक्षिण चीन सागर में वियतनामी नौसेना के साथ भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस ‘कल्टन’ ने शनिवार को पैसेज अभ्‍यास शुरू किया। यह अभ्यास दो दिन चलेगा।

    भारतीय नौसेना का यह जहाज मध्य वियतनाम के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 15 टन राहत सामग्री लेकर 24 दिसम्बर की शाम वियतनाम के बंदरगाह होश ची पोर्टन, हो ची मिन्ह सिटी पहुंचा था। भारत की ओर से भेजी गई सामग्री युद्धपोत के कमांडर ने राष्ट्रीय आपदा निवारण और नियंत्रण के लिए वियतनाम की केंद्रीय संचालन समिति को सौंपी। यह सहायता दो मित्र देशों के बीच गहरे संबंधों को प्रतिबिंबित करती है। मिशन सागर- III प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एसएजीएआर (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) के दृष्टिकोण के अनुसार चलाया जा रहा है, जो भरोसेमंद साझेदार के रूप में भारत की स्थिति को दोहराता है। साथ ही भारतीय नौसेना को पसंदीदा सुरक्षा साझेदार और प्रथम उत्तरदाता के रूप में देखता है। यह मिशन आसियान देशों को दिए गए महत्व को रेखांकित करने के साथ मौजूदा आपसी सम्बंधों को और भी मजबूत करता है।

    बाढ़ग्रस्त लोगों के लिए भारत की ओर से भेजी गई राहत सामग्री देकर हो ची मिन्ह सिटी से प्रस्थान के बाद आईएनएस ‘किल्टन’ ने शनिवार से दक्षिण चीन सागर में वियतनाम पीपुल्स नेवी के साथ नौसैन्य अभ्यास शुरू किया है। आईएनएस ‘कल्टन’ की वर्तमान यात्रा दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ाने का भी प्रयास है। साथ ही दोनों देशों के बीच दोस्ती के मजबूत बंधन को आगे बढ़ाएगी और इस क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता में योगदान करेगी।

    Share:

    नासा ने कहा- आधी बीयर आपके आँख और हाथ का समन्वय बिगाड़ सकती है...

    Sat Dec 26 , 2020
    सेन फ्रांसिस्को। यदि आपको लगता है कि एक या दो शराब के छोटे पेग आपके ड्राइविंग कौशल को प्रभावित नहीं कर सकते तो आपको ये ज़रूर पढ़ना चाहिए हैं। नासा के नेतृत्व वाले एक नए शोध में चेतावनी दी गई है कि लगभग 75 किलोग्राम वजन वाले व्यक्ति का आधे से कम बीयर के बराबर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved