• img-fluid

     कमजोर पड़ा चक्रवात, अब बारिश की उम्मीद नहीं

  • October 09, 2020
    ग्वालियर। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात पूर्वी मध्यप्रदेश तक आते-आते कमजोर पड़ चुका है, इसलिए अब बारिश की उम्मीद नहीं है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में एक और बन रहे चक्रवात के प्रभाव से 13 व 14 अक्टूबर को बादल जरूर आ सकते हैं।
    मौसम विभाग द्वारा ग्वालियर-चम्बल से मानसून वापसी की आधिकारिक घोषणा की जा चुकी है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में निरंतर आ रही गिरावट से धीरे-धीरे सर्दी का मौसम सेट होने लगा है। इसके फलस्वरूप रात में ठंडक बढ़ गई है। सुबह भी सूर्योदय से पहले तक ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम के जानकारों का कहना है कि अभी न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो रहा है। अगले 10 से 15 दिनों में न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास आते ही ठंड असर दिखाने लगेगी।
    स्थानीय मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने ऊपरी हवाओं के चक्रवात से नौ व दस अक्टूबर को ग्वालियर-चम्बल में हल्की बारिश होने की उम्मीद थी, लेकिन वह राजस्थान में बने प्रति चक्रवात के विपरीत प्रभाव से पूर्वी मध्यप्रदेश से आगे नहीं बढ़ पाया और कमजोर भी पड़ गया है, इसलिए अब बारिश की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि हालांकि नौ अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात बन रहा है, जिसके प्रभाव से 13 व 14 अक्टूबर के आसपास अंचल में बादल आ सकते हैं और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि रात के साथ अब दिन के तापमान में भी कमी आ रही है, इसलिए अब धीरे-धीरे मौसम में ठंडक घुलेगी।
    स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की तुलना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम है। इसी प्रकार सुबह हवा में नमी 63 प्रतिशत दर्ज की गई, जो सामान्य है, जबकि शाम को हवा में नमी 40 प्रतिशत दर्ज की गई, जो सामान्य से आठ प्रतिशत कम है।

    Share:

    बंद घर में कोरोना का खतरा ज्यादा, तीन उपाय जिससे सुधारेंगी हवा की क्वालिटी

    Fri Oct 9 , 2020
    नई दिल्ली। कोरोना के नए मामले हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद से गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है, जबकि शुरुआती लक्षण मिलने पर मरीजों को अब घर में ही क्वारंटाइन की सलाह दी जा रही है। ऐसे में अगर घर पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved