• img-fluid

    Cyclone ‘गैमेन’ ने मेडागास्कर द्वीप पर मचाई तबाही,18 की मौत, 20 हजार लोग हुए विस्थापित

  • March 31, 2024

    एंटानानारीवो (Antananarivo)। मेडागास्कर द्वीप (Madagascar island) पर आए चक्रवाती तूफान ‘गैमेन’ (Cyclonic storm ‘Gaiman’) की वजह से बड़ी तबाही मची है। इस तूफान की वजह से इस सप्ताह कम से कम 18 लोगों (18 people.) की मौत हो चुकी है। इसके अलावा अब तक 20 हजार लोग (20 thousand people.) विस्थापित किए जा चुके हैं। तीन लोग घायल हैं और चार लोग लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन (National Disaster Management) ब्यूरो (बीएनजीआरसी) ने एक रिपोर्ट में बताया है कि उष्णकटिबंधीय चक्रवात ‘गैमेन’ ने बुधवार और गुरुवार को मेडागास्कर के उत्तर-पूर्व में तबाही मचा दी।


    ‘गैमेन’ तूफान ने मचाई तबाही
    बीएनजीआरसी ने गुरुवार देर रात बताया कि चक्रवाती तूफान ‘गैमेन’ ने बुधवार सुबह मेडागास्कर के उत्तरी क्षेत्र में 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तबाही मचा दी। धीरे धीरे यह खत्म तो हुआ लेकिन बाढ़ की वजह से बड़ा नुकसान हो गया। कई सड़कें और पुल ढह चुके हैं। देश के सात क्षेत्रों को तबाह करने वाले चक्रवात से 9,024 घरों सहित कुल 36,307 लोग प्रभावित हुए हैं।

    मेडागास्कर में ‘गैमेन’ का कहर
    बीएनजीआरसी के अनुसार गैमेन चक्रवात की वजह से आई बाढ़ ने देश में व्यापक रूप से क्षति पहुंचाई है। लगभग 6,675 घर जलमग्न हो गए, जबकि 617 घर पूरी तरह से नष्ट हो चुके हैं। मेडागास्कर के उत्तर में सड़कें और पुल ढह चुके हैं। इस साल देश में पहले चक्रवाती तूफान के रूप में गैमेन सबसे ज्यादा प्रभावशाली रहा। पिछले साल की शुरुआत में फ्रेडी चक्रवात और उष्णकटिबंधीय तूफान चेन्सो की वजह से 37 लोगों की मौत हो गई थी। हजारों लोगों को अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा था।

    Share:

    चीन की नई चाल, भारत सीमा से सटे नए गांव में तिब्बत पर कब्जे की 65वीं वर्षगांठ मनाई

    Sun Mar 31 , 2024
    बीजिंग (Beijing)। चीन (China) अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भारत (India) की सीमा पर बसाए गए नए गांव (New villages were established) में तिब्बत पर कब्जे की 65वीं वर्षगांठ का जश्न (65th anniversary celebration) चीन ने मनाया है। गौरतलब है कि चीन भारत से सटी सीमाओं पर कई गांवों का निर्माण कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved