• img-fluid

    सायबर क्राइम ने जारी की एडवाइजरी

  • November 11, 2020

    • बताया ऑनलाइन ठगों से कैसे बचें
    • शहर में तेजी से बड़ रहे ऑन लाइन ठगी के मामले

    भोपाल। राजधानी भोपाल में हालिया दिनों में साइबर ठगी और इंटरनेट मीडिया पर बुलीइंग के कई मामले सामने आए हैं। इसे देखते हुए साइबर क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को एक एडवाइजरी जारी की। इसमें लोगों को जागरूक करते हुए अलर्ट किया गया है कि फेसबुक, वाट्सएप और इंस्टाग्राम आदि इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर अंजान लोगों से दूर रहें उनके किसी प्रकार की अपनी निजी जानकारी साझा न करें। साइबर क्राइम ब्रांच के अनुसार इंटरनेट मीडिया का बढ़ता दुरुपयोग काफ ी घातक होता जा रहा है। कई लोग इसके माध्यम से जालसाजी का शिकार हो रहे हैं। साइबर क्राइम ब्रांच ने यूजर्स को कुछ बातों का लोगों को ख्याल रखने के लिए कहा है। कई बार आप जाने-अनजाने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर अजनबी लोगों से भी जुड़ जाते हैं, इससे बचें। फेसबुक पर अनजान लोगों से दोस्ती न करें। वाट्सएप कोई अन्य व्यक्ति आपको यदि किसी ग्रुप में जोड़े तो उसकी हिस्ट्री तलाशें। समूह से जुड़े लोगों की जानकारी लें। यदि उचित न लगे तो तुरंत उस समूह से एक्जिट हो जाएं। इंटरनेट मीडिया पर अजनबियों के बीच अपने दस्तावेज और फ ोटो साझा न करें। इंटरनेट मीडिया पर नजर आने वाली किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक नहीं करे। ऐसा करने से आपका खाता हेक हो सकता है। इंटरनेट मीडिया पर किसी प्रकार की अश्लील सामग्री को साझा करना कानूनी अपराध है। यदि आप कोई वाट्सएप ग्रुप बनाएं, तो उसमें किसी अज्ञात व्यक्ति को नहीं जोड़े। आप अगर किसी ऐसे वाटसएप ग्रुप पर अनजाने में जुड़ गए हैं तो उस ग्रुप को तत्काल छोड़ दे। एएसपी संदेश जैन का कहना है कि ऑनलाइन खरीददारी करते समय इस बात का ख्याल लोगों को हमेशा रखना चाहिए। जिस भी ऑनलाइन वेबसाइट से आप सामान खरीद रहे हैं, वह भरोसेमंद होनी चाहिए। किसी सस्ते व लुभावने ऑफ र से सावधान रहें। अपने बैंक खाता, पासबुक, एटीएम, पिन, ओटीपी संबंधित जानकारी किसी से भी साझा नहीं करें।

    Share:

    उपचुनाव में हार के बाद बोले अखिलेश , विकास के लिए रहेंगे वचनबद्ध

    Wed Nov 11 , 2020
    लखनऊ। प्रदेश में विधानसभा की रिक्त हुई सात सीटों पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी भले ही महज एक जगह जीतने में कामयाब हुई हो। लेकिन पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसके लिए मतदाताओं का आभार जताया है। अखिलेश ने बुधवार को ट्वीट किया कि उपचुनावों में समर्थन देने वाले सभी मतदाताओं का हार्दिक धन्यवाद। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved