• img-fluid

    कथा के पहले ही दिन उमड़ा जनसैलाब

  • April 29, 2024

    कलशयात्रा में पहुंची हजारों महिलाएं
    पहले दिन बताया भागवत का महत्व

    इंदौर। कनकेश्वरी मैदान (Kanakeshwari Maidan) पर कल पहले ही दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पहले दिन बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री (Dhirendrakrishna Shastri) ने भागवत कथा (Bhagwat Katha) का महत्व बताया। इसके पहले एक बड़ी शोभायात्रा भी कथास्थल पर पहुंची, जिसमें हजारों महिलाएं शामिल हुईं।


    7 दिन तक श्रीमद् भागवत कथा की गंगा यहां निरंतन प्रवाहित होगी। दूसरी बार यहां कथा का आयोजन किया जा रहा है। कल कनकेश्वरी देवी मंदिर से एक विशाल कलशयात्रा भी निकली, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। विधायक रमेश मेंदोला मित्र मंडल द्वारा कथा का आयोजन किया जा रहा है। कल पहले ही दिन धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री ने भागवत की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि भागवत सुनने वाले भाग्यशाली होते हैं और जिन पर राम की कृपा होती है, वे ही इसे सुनने आते हैं। इसमें भगवान कृष्ण की कथा के माध्यम से उनकी लीलाओं का वर्णन सुनने को मिलता है। पहले दिन 10 हजार से अधिक श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे। आज और भी लोगों के आने की संभावना है। शास्त्री के दर्शन के लिए कल श्रद्धालुओं में होड़ भी मची। मंच के सामने ही एक रैम्प बनाया गया है, जिस पर शास्त्री श्रद्धालुओं के बीच जाते हैं। उन्होंने कथा के पहले दिन कहा कि मनुष्य अपनी आधे से अधिक आयु सोने में गुजार देता है। इसके बाद 10 वर्ष बचपन में, 20 साल जवानी के अहंकार में और उसके बाद 10 वर्ष कमाने की दौड़ में गुजर जाता है। 10 वर्ष में बुढ़ापा आ जाता है तो ऐसे समय उसे चाहिए कि वह अपना जीवन व्यर्थ की भागदौड़ और ताप-संताप में नहीं गुजारे। वह अपना जीवन शुरू से ही प्रभु भक्ति में दें तो उसे कष्ट नहीं होगा। कथा के बाद शाम को प्रसिद्ध गायकों की भजन संध्या का आयोजन भी किया जा रहा है। कल भी भजनों की सुमधुर लहरियों के बीच श्रद्धालु थिरक उठे।

    देर रात तक बल्ले पर हाथ आजमाए शास्त्री ने
    शास्त्री आध्यात्मिक और चमत्कारिक संत तो हैं ही, वहीं वे अपने सार्वजनिक जीवन से भी चर्चा में बने रहते हैं। कल रात को उन्होंने क्रिकेट मैच खेलने की इच्छा जताई। ताबड़तोड़ भाजपा नेता चंदू शिंदे और जीतू यादव ने क्रिकेट किट की व्यवस्था की। इस दौरान न केवल शास्त्री ने अच्छी बॉलिंग फेंकी, वहीं बल्ले पर भी हाथ आजमाएं।

    आज शाम पितृ पर्वत पहुंचेंगे महाराज
    बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री आज शाम पितृ पर्वत पर जाकर पितरेश्वर हनुमान के दर्शन करेंगे। उनके साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला भी रहेंगे।

    Share:

    63 करोड़ के फ्लायओवर के लिए देवास नाके से बस लेन में खुदाई शुरू

    Mon Apr 29 , 2024
    बीआरटीएस की रैलिंग भी हटाई, एमपीआरडीसी बना रहा है चार पुल, सत्यसांई चौराहा तक होगा निर्मित इंदौर। बीआरटीएस कॉरिडोर पर जहां एलिवेटेड ब्रीज का भी काम लोक निर्माण विभाग द्वारा शुरू किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ एमपीआरडीसी 267 करोड़ रुपए के चार फ्लायओवर बना रही है। इनमें से एक फ्लायओवर देवास नाका से […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved