भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

भाजपा की गलत नीतियों के कारण करोड़ों लोगों की नौकरियाँ चली गयी: दिग्विजय सिंह

भोपाल। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर आज गुरुवार को पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। कांग्रेस नेता राजीव गांधी को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस अवसर पर मप्र के पर्व सीएम और कांग्रेस राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने उन्हें नमन किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘राजीव गॉंधी जयंती पर हम उन्हें स्मरण करते हैं। काश वे आज हमारे बीच होते! उनकी स्मृति में सादर नमन।
इस मौके पर दिग्विजय सिंह भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा की नीतियों में अंतर बताते हुए भाजपा पर नफऱत और झूठ फैला कर देश में अशांति फैलाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘जब राजीव जी भारत में कम्प्यूटर ला रहे थे तब भाजपा यह कह कर विरोध कर रही थी कि उसके आने से हमारे लोग बेरोजगार हो जायेंगे। लेकिन हुआ क्या? करोड़ों लोगों को रोजगार मिला। और अब मोदी जी/भाजपा की गलत नीतियों के कारण करोड़ों लोगों की नौकरियाँ चली गयी और लोग बेरोजगार हो गए।
आगे अपने ट्वीट में उन्होंने कहा ‘यही फर्क़़ है भाजपा और कांग्रेस की सोच में और नीतियों में। कॉंग्रेस देश में प्रेम सद्भाव सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चल कर शांति स्थापित कर निर्माण करती हैं जब कि भाजपा नफऱत कटुता झूठ फैला कर देश में अशांति फैलाती है। अशांति से विध्वंस होता है और शांति से निर्माण होता है।
Share:

Next Post

छतरपुर: पहाड़ी पर स्थित घर में सोते मिला प्रॉपर्टी डीलर का अपहृत बच्चा

Thu Aug 20 , 2020
छतरपुर। स्थानीय प्रॉपर्टी डीलर का 6 वर्षीय बच्चा, जिसका बुधवार को अपहरण कर लिया गया था, गुरुवार सुबह एक पहाड़ी पर स्थित घर में सोता हुआ मिला। बच्चे के सकुशल मिल जाने से उसके परिजनों एवं पुलिस ने राहत की सांस ली है। इस बच्चे को मुक्त करने के लिए अपहर्ताओं ने एक करोड़ रुपये […]