• img-fluid

    कार की RC देखने के बहाने में घर में घुसे बदमाश, हाथ जोड़ते रहे बच्चे; NRI के सिर में दागी 3 गोलियां

  • August 24, 2024

    अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में एक बार फिर लूट और हत्या की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अभी पिछले दिन ही अमृतसर में कुछ हमलावरों द्वारा एक घर में घुसकर एक महिला की हत्या का मामला सामने आया था। वहीं, इस मामले को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि अमृतसर के दबुर्जी में एक एनआरआई युवक की घर में घुसकर दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

    इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पंजाब के पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल ने वीडियो को एक्स पर शेयर किया है। साथ ही भगवंत मान की सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पंजाब के लोग अब अपने घरों में सुरक्षित नहीं हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक को उसके घर पर आकर दो लोगों ने गोली मारी है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे दोबुर्जी में अमेरिकी नागरिक के घर पर दो बदमाश आए।


    दोनों ने बातचीत के दौरान एनआरआई युवक के तीन गोलियां मारीं और फरार हो गए। पास में खड़े बच्चे हाथ जोड़ते रहे कि ऐसा मत करिए। बच्चों और परिजनों की एक न सुनी और गोली मार दी। युवक को गंभीर हालत में अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में पुलिस ने कहा कि तीन हमलावर कार की आरसी मांगने के बहाने घर में घुसे और उसके बाद उन्होंने युवक सुखचैन सिंह पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

    इसी बीच परिवार के सदस्यों घायल युवक हमलावरों के सामने हाथ जोड़ते रहे, लेकिन हमलावरों ने एक न सुनी और युवक सुखचैन सिंह के सिर और गर्दन में गोली मार दी। इसके बाद उनकी पिस्तौल से फायर बंद हो गए और दोनों बदमाश वहां से भाग निकले। पुलिस का कहना है कि घायल युवक अस्पताल में भर्ती है। उसके परिजन भी अस्पताल में हैं। फिलहाल घायल युवक का बयान दर्ज कर मामले की गहनता से जांच की जाएगी और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Share:

    पिंपरी चिंचवाड़ में टीचर ने किया 12 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न

    Sat Aug 24 , 2024
    पुणे। देश में महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ का है, जहां पर एक पीटी टीचर ने 12 साल की बच्ची का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। निगडी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर शत्रुघ्न माली ने कहा कि एक स्कूल के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved