• img-fluid

    हॉकर से बना क्राइम रिपोर्टर, आज खुद की वेबसाइट में 6 बंदे करते हैं काम

  • April 11, 2023

    ख़ाक हूं लेकिन सरापा नूर है मेरा वजूद
    इस ज़मीं पर चांद सूरज का नुमाइंदा हूं मैं।

    आइये आपको भोपाल के ऐसे सहाफी (पत्रकार) से मिलवाऊं जिसने अपनी मेहनत के दम पे अपना मुकाम बनाया। अभावों में जिया लेकिन हिम्मत नहीं हारी। कई अख़बारों में मुलाज़मत करी। फिर तय किया कि अब नोकरी बहुत हुई… और आज ये सहाफी अपनी वेबसाइट में 6 लोगों को काम दे रहा है। जी हां…इन जनाब का नाम है केशवराज पांडे। बरसों पहले इनके वालिद नेपाल से भोपाल आये। कमिश्नर के दफ्तर में वो फोर्थ क्लास एम्प्लाई थे। घर के माली हालात अक्सर ऊपर नीचे चलते, लिहाज़ा केशवराज ने भोपाल में घर-घर अखबार बांटने का काम शुरु कर दिया। साथ ही स्कूल और कालिज की पढ़ाई भी जारी रखी। हॉकर के काम मे महारत हुई तो न्यूज़ पेपर एजेंसी खोली। इस काम मे अखबार पढऩे का शौक ऐसा लगा कि केशवराज ने खुद पत्रकार बनने की ठानी। इसी बीच माखनलाल यूनिवर्सिटी में सरकारी नोकरी भी लगी। लेकिन किसी वजह से वो इन्हें छोडऩी पड़ी। इससे घर में भी नाइत्तफाकी के हालात बने। बहरहाल, मरहूम सहाफी शिव अनुराग पटेरिया ने इनकी दिलचस्पी को देखते हुए केशवराज पांडे को दैनिक नईदुनिया में डेस्क पर रखवा दिया।



    यहां इन्हें हर शनिवार को क्राइम की खबरें लिखने का काम भी मिला। यहीं से क्राइम बीट में इंन्ने लपक काम कर अपनी अलग पहचान बनाई। दैनिक नईदुनिया के बाद इन्होंने फाइन टाइम्स, सिटी केबल, हरिभूमि में भी क्राइम देखा। पत्रिका में केशवराज ने 7 साल क्राइम बीट देखी। केशवराज बताते हैं कि अखबारों में नोकरी करते हुए मुझे बहुत से दबावों और उसूलों से समझौते करना पड़ते थे। लिहाज़ा मैंने जीवन मे अख़बार की नोकरी नहीं करने का फैसला किया। इन्होंने द क्राइम इन्फो डॉट कॉम नामक एक न्यूज़ वेबसाइट लांच की। इस वेबसाइट में सिर्फ क्राइम बेस्ड खबरें ही ली जाती हैं। रोज़ पांच क्राइम की ख़बरोंन का फॉलोअप होता है। केशवराज के पीएचक्यू, ईओडब्ल्यू, सीबीआई, ईडी वगेरह में अच्छे सोर्स हैं। लिहाज़ा द क्राइम इन्फो डॉट कॉम में इनका कंटेंट ओरों से कहीं बेहतर होता है। कई दूसरे मीडिया हॉउस की वेबसाइट्स भी इनकी खबरें उठाती हैं। आज द क्राइम इन्फो डॉट कॉम को हर दिन ढाई हजार से ज़्यादा हिट्स मिल रहे हैं। इनके 13 हज़ार सब्सक्राइबर हैं। फेसबुक पे इनके 11 हज़ार फॉलोअर हैं। केशवराज कि इस वेबसाइट में 6 लोग काम करते हैं। ये कहते हैं कि सहाफत (पत्रकारिता) के उसूलों के साथ भी हम आगे बढ़ सकते हैं। द क्राइम इन्फो डॉट कॉम इसी का जीता जागता उदाहरण है। मुबारक हो भाई।

    Share:

    बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने की विंध्य पार्टी बनाने की घोषणा, 30 सीटों पर है नजर

    Tue Apr 11 , 2023
    भोपाल। मध्यप्रदेश में अब विंध्य क्षेत्र को अलग राज्य बनाने की मांग जोर पकडऩे लगी है। इस मामले में बीजेपी के मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी के बगावती तेवर सामने आने लगे हैं। उन्होंने विंध्य पार्टी बनने का एलान भी कर दिया। साथ ही दो मई से सात मई तक मैहर में बागेश्वर महाराज की […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved