• img-fluid

    क्रिकेटर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में हुआ निधन

  • March 04, 2022

    नई दिल्ली। दुनिया के महान स्पिनरों में शुमार ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न (Shane Warne) का निधन हो गया है। वह 52 साल के थे। वॉर्न थाईलैंड के कोह सामुई में थे। माना जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वॉर्न की मैनेजमेंट टीम (Warne’s Management Team) की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, कोह सामुई के एक विला में शेन बेहोश पाए गए थे। बाद में उन्हें बचाया नहीं जा सका।

    उनके निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने उनकी तस्वीर के साथ ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यकीन नहीं हो रहा। महान स्पिनरों में से एक शेन वॉर्न नहीं रहे। इसके साथ ही दिग्गज पेसर शोएब अख्तर ने भी लिखा, ‘अभी-अभी महान स्पिनर शेन वॉर्न के निधन की दुखद खबर मिली। मेरे पास शब्द नहीं हैं कि मैं कितना स्तब्ध और दुखी हूं। क्या महान शख्सियत, क्रिकेटर और इंसान थे।


    जानकारी के लिए आपको बता दे की शेन वॉर्न की गिनती दुनिया के महान गेंदबाजों में होती है। विक्टोरिया में 13 सितंबर 1969 को जन्मे वॉर्न ने अपने करियर में 145 टेस्ट, 194 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच (international matches) खेले। उन्होंने टेस्ट में 708 और वनडे फॉर्मेट में कुल 293 विकेट लिए। इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 1319 विकेट दर्ज हैं।

    वॉर्न ने 12 घंटे पहले अपना आखिरी ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने रोड मॉर्श के निधन पर शोक जताया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि वो हमारे खेल के महान खिलाड़ी थे। उन्होंने बहुत से युवा लड़के और लड़कियों को प्रेरित किया था।

    Share:

    शिवराज सिंह के जन्मदिन को लेकर, कांग्रेस नेता ने उठाये सवाल, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

    Fri Mar 4 , 2022
    भोपाल। भाजपा ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (Chief Minister Shivraj Singh) का जन्मदिन मनाए जाने का ऐलान किया। इसपर कांग्रेस नेता (Congress leader) ने ट्वीट किया कि एक तरफ हजारों बच्चे यूक्रेन में फंसे हैं। ऐसे समय में शिवराज सिंह का जन्मदिन मनाने का ऐलान (birthday announcement) करना शर्मनाक है। दरअसल, भाजपा के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved