• img-fluid

    पहली शादी की बात छिपाकर की दूसरी शादी, धोखाधड़ी दर्ज

  • January 31, 2021

    • अयोध्या नगर पुलिस ने की कार्रवाई

    भोपाल। भोपाल में रहने वाले एक जालसाज युवक ने अपनी पहली शादी की बात छिपाकर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत दूसरी शादी कर ली है। दूसरी शादी भी उसने फ रवरी 2017 में थी। दूसरी पत्नी से भी उसके एक बच्ची हैं। दूसरी पत्नी के जब बेटी पैदा हुई, इसके बाद पति का व्यवहार बदल गया। पति के बदले हुए व्यवहार का पता लगाने में जुटी पत्नी को जानकारी मिली की वह पहले से शादीशुदा है। जिसके बाद उसने थाने में शिकायत की और अयोध्या नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया।
    पुलिस के अनुसार ललिता बारंगे मूलत: बैतूल की रहने वाली है। वह भोपाल में पढ़ाई व रोजगार के लिए आई थी, तभी उसकी मुलाकात अंजू विश्वास नाम के युवक से हो गई। अंजू विश्वास भी मूलत: बैतूल का रहने वाला है। चूंकि दोनों एक ही जिले के रहेन वाले थे, लिहाजा दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों ने फ रवरी 2017 में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत शादी कर ली। अंजू विश्वास भोपाल में प्राइवेट काम करता है। विवेचना अधिकारी ने बताया कि फ रियादिया को जब अपने पति का बदला हुआ व्यवहार देखा तो उसकी पड़ताल शुरू कर दी। इसके बाद खुलास हुआ कि अंजू विश्वास तो पहले से शादीशुदा है और उसकी पहली पत्नी बैतूल में ही रहती है। उसने तो मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत शादी करने के लिए फ र्जी दस्तावेज बनाए थे। इसके बाद ललिता ने अयोध्या नगर थाना पुलिस ने पूरे मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत जांच के बाद अंजू विश्वास के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 469, 471 के तहत धोखाधड़ी व फर्जी दस्तावेजज तैयार करने का मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। फि लहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उसकी तलाश की जा रही है।

    Share:

    हाथ ताप रही निगमकर्मी झुलसी, इलाज के दौरान मौत

    Sun Jan 31 , 2021
    भोपाल। बजरिया इलाके में चार दिन पहले हाथ तापते समय नगर निगम की महिला सफईकर्मी आग में झुलस गई थी। जिसके बाद साथियों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved