img-fluid

कोर्ट का फैसला: इस देश में जेल में बंद कैदियों को मिलेगा सेक्स रूम

  • April 20, 2025

    नई दिल्‍ली। आपने जेल (Jail) में कैदियों को खाना-पीना और मनोरंजन के लिए कुछ संसाधन मिलने की बातें सुनी ही होंगी। पर हाल ही में एक देश ने इन सुविधाओं और बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके तहत अब कैदियों को सेक्स रूम (Sex Room) मिलेगा।

    दुनिया के अलग-अलग देशों में कैदियों को कई तरह के अधिकार मिलते हैं। इनमें जीवन का अधिकार, सम्मान के साथ व्यवहार किया जाना, पौष्टिक भोजन और उचित चिकित्सा देखभाल तक पहुंच जैसे अधिकार शामिल हैं। इसके अलावा उन्हें उचित कानूनी प्रतिनिधित्व का अधिकार भी प्राप्त है। वहीं जेल में बंद कैदियों को मनोरंजन की गतिविधियों में भाग लेने का भी अवसर दिया जाता है। इसके अलावा उन्हें अपने परिवार से मिलने का भी अधिकार है। अलग-अलग देशों में इन अधिकारों का दायरा अपराध की प्रवृतियों पर निर्भर करता है। हाल ही इटली ने इस फेहरिस्त में एक और इजाफा किया है।



    दरअसल इटली में अब कैदियों को अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए सेक्स रूम की सुविधा मिलेगी। शुक्रवार को देश के संवैधानिक न्यायालय के फैसले के बाद इटली में पहली बार इसे मंजूरी दे दी गई। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किसी देश में कैदियों को इस तरह के अधिकार दिए गए हैं। इससे पहले फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, नीदरलैंड, स्वीडन जैसे कई यूरोपीय देशों में कैदियों को इस तरह की सुविधा दी जाती है।

    इटली की अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि कैदियों को अपने पार्टनर के साथ प्राइवेट मुलाकात करने का पूरा अधिकार है। न्यायालय ने कहा कि कैदियों को जीवनसाथी या पार्टनर के साथ निजी मुलाकातों का अधिकार होना चाहिए। यह भी कहा गया है कि इस दौरान कोई भी जेल गार्ड उन पर नजर नहीं रखेगा। कोर्ट ने इस संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। इसके अनुसार कैदियों को एक कमरे में अपने साथी से दो घंटे तक मिलने की अनुमति दी जानी चाहिए।

    Share:

    जम्मू-कश्मीर के रामबन में बादल फटने से मची भारी तबाही, तीन लोगों की मौत

    Sun Apr 20 , 2025
      जम्मू: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में रामबन (Ramban) जिले के एक गांव में रविवार को भारी बारिश (Rain) के कारण अचानक बाढ़ आ गई जिसके बाद 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. कहा जा रहा है कि बादल फटने से भारी तबाही (massive destruction) मची है और तीन लोगों की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved