• img-fluid

    राहुल गांधी को अदालत ने किया तलब, सावरकर के परिवार ने लगाया गंभीर आरोप

  • October 05, 2024

    मुंबई। पुणे की एक अदालत ने कांग्रेस नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी (MP Rahul Gandhi) को समन जारी किया है। यह समन स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर (Vinayak Damodar Savarkar) के पोते द्वारा दायर एक मानहानि मामले के संबंध में जारी किया गया है। सावरकर के पोते सात्यकी सावरकर द्वारा दायर की गई शिकायत में कहा गया है कि राहुल गांधी ने पिछले वर्ष यूनाइटेड किंगडम में एक कार्यक्रम के दौरान सावरकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं।



    अदालत ने राहुल गांधी को 23 अक्टूबर को अपने समक्ष उपस्थित होने का आदेश दिया है। यह मामला अप्रैल 2023 में सात्यकी सावरकर द्वारा दायर किया गया था। सात्यकी ने पुणे की एक मजिस्ट्रेट कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी ने 5 मार्च 2023 को लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान सावरकर के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां की थीं।

    सात्यकी शिकायत में कहा गया है, “राहुल गांधी ने कई वर्षों से सावरकर को बार-बार अपमानित और बदनाम किया है।” उन्होंने यह भी दावा किया कि गांधी ने जानबूझकर सावरकर के खिलाफ झूठे आरोप लगाए, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।

    इसके अलावा, हाल ही में नासिक कोर्ट ने भी राहुल गांधी को एक अलग मानहानि मामले में समन किया है, जिसमें उनके द्वारा सावरकर के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणियां शामिल हैं। इस मामले में शिकायतकर्ता एक एनजीओ के निदेशक हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने नवंबर 2022 में हिंगोली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस और भाषण के दौरान सावरकर की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया।

    Share:

    झारखंड में NCP के इकलौते विधायक कमलेश सिंह BJP में शामिल

    Sat Oct 5 , 2024
    रांची। झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव (assembly elections) से पहले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के एकमात्र विधायक कमलेश सिंह (Kamlesh Singh) शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश के हुसैनाबाद से विधायक ने पिछले साल एक नवंबर को हेमंत सोरेन नीत सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। सिंह का भारतीय जनता पार्टी (BJP) […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved